आर्थिक विषमताओं के बावजूद प्रदेश सरकार हिमाचल के संतुलित विकास के प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सोलन दिनांक 22.03.2026
आर्थिक विषमताओं के बावजूद प्रदेश सरकार हिमाचल के संतुलित विकास के प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी

70 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों की रखी आधारिशला
दाड़लाघाट में वार्षिक देव जातरा समारोह में देवताओं का लिया आर्शीवाद
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है और विकास की बयार निरंतर बहती रहनी चाहिए। संजय अवस्थी आज यहां अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चाखड़ के तुन बढ़यार में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत चाखड़ में 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले असलू-मैथी-पाथा-मटरेच एम्बुलैंस मार्ग तथा 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले बुघार-बायटाडू-कन्वलसा एम्बुलैंस मार्ग की आधारशिला भी रखी। यह राशि डिस्टिक मिनिरल फाऊंडेशन ट्रस्ट से उपलब्ध करवाई गई है।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि अर्की का बिना किसी भेदभाव के सर्वांगीण विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विगत तीन वर्षों में सीमित संसाधनों के बावजूद कांग्रेस सरकार का कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार पर 90 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज विरासत में छोड़ा था। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार को गत तीन वर्षाे में भयंकर आपदा से जुझना पड़ा था। इसके बावजूद वर्तमान सरकार ने नितिगत निर्णय लिए जिसके परिणामस्वरूप आज पूरे भारतवर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 02 लाख 83 हजार रुपए के साथ हिमाचल प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट में दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में दस रुपये की वृद्धि कर अब गाय का दूध 61 और भैंस का 71 रुपए निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भिक चरण में गेहूं, हल्दी और मक्का जैसे प्राकृतिक कृषि के माध्यम से उगाए गए उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने से किसान व्यापक स्तर पर लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस माध्यम से उगाई गई अदरक के लिए भी चालू वित्त वर्ष में 30 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने का मुख्यमन्त्री ने निर्णय लिया है।
संजय अवस्थी ने तदोपरांत द सोलन डिस्ट्रिक्ट ट्रक ऑपरेटर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड (एस.डी.टी.ओ.) और द अर्की तहसील ट्रक ऑपरेटर यूनियन (ए.टी.टी.ओ) द्वारा दाड़लाघाट में आयोजित 32वें वार्षिक देव जातरा समारोह दाड़लाघाट स्थित एस.डी.टी.ओ. परिसर में देव जातरा में भाग लेकर 09 देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक ने कहा कि देव परम्परा प्राचीन संस्कृति का सूचक होने के साथ-साथ घोतक भी है। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और प्रदेश सरकार संस्कृति संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि युवा आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी संस्कृति को भी आत्मसात करें।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत चाखड़ के पूर्व प्रधान गुरदेई ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।
संजय अवस्थी ने एंबुलेंस मार्ग जाखड़ के लिए 06 लाख रुपए, संपर्क मार्ग तून बढ़यार के लिए 03 लाख रुपए, शमशान घाट जाखड़ में जल की व्यवस्था के लिए 70 हजार रुपए, उठाऊ सिंचाई योजना चाखड़ बुखार के लिए 9.60 लाख रुपए, बढ़यार में 04 हज़ार लीटर टैंक के निर्माण के लिए 4.25 लाख रुपए, तून बढ़ियार में मैदान के विस्तारीकरण के लिए 03 लाख रुपए तथा नेहरू युवा केन्द्र को 21 हज़ार रुपए, महिला मंडल जलोदन, महिला मंडल बडियार व महिला मंडल आसलू को 21-21 हज़ार रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से निजात पाने के लिए ट्रांसफर लगवाने का आश्वासन भी दिया।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर देवताओं के साथ आए पुजारियों को सम्मानित भी किया।
दी सोलन जिला ट्रक ऑपरेटर्ज सहकारी परिवहन सभा एस.डी.टी.ओ दाड़लाघाट के अध्यक्ष जयदेव कौंडल, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण बंसल, नरेश गुप्ता, निदेशक रमेश ठाकुर, अर्की तहसील ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन दाड़लाघाट के प्रधान ऋषि देव शर्मा, ऑफिस इंचार्ज नीलम भारद्वाज, अर्की कश्लोग मांगू परिवहन सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, बाघल लैंड लूजर सोसायटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, अंबुजा प्रबंधन से मनोज कौशल, परवीन लखनपाल, अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा, देवेंद्र धोनी, सुमन गुप्ता, पूर्व प्रधान बालक राम शर्मा, हेमंत शर्मा, बाबू राम शर्मा, नरेश शर्मा, कांग्रेस पार्टी के नीमचंद, ग्राम पंचायत चाखड़ के पूर्व प्रधान गुरदेई, पूर्व प्रधान नवगांव कृष्णलाल, नेहरू युवा केंद्र तुन बढ़यार के प्रधान रोशन लाल कुमार, बाबा तुन महेश भारती, पुलिस उप अधीक्षक नवीन झालटा, उपमण्डलीय वन अधिकारी कुनिहार राज कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





