सोलन में फ्लैट से 10.13 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार; 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
CASE FIR NO. 132/2026 DT. 14.06.2026 U/S 21,29 ND&PS Act P.S. Sadar Solan.
दिनांक 14-06-2026 को जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक फ्लैट में दबिश दी। तलाशी के दौरान फ्लैट में रह रहे दो युवकों के कब्जे से 10.13 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान अभिषेक चंदेल पुत्र श्री मुकेश कुमार चंदेल, निवासी गाँव भांगनल, डाकघर दभोटा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 23 वर्ष तथा कार्तिक पुत्र श्री आकाश, निवासी ब्राह्मणों वाली गली, गोहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा), आयु 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर, सोलन में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आगामी जांच शुरू की गई। अन्वेषण के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। आज दिनांक 15-06-2026 को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने 04 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त, दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में विस्तृत जांच जारी है तथा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है
।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





