नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने का हिमंत सरमा का दावा – भारतीय नेशनल न्यूज

2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने का हिमंत सरमा का दावा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शिमला में हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर हमला, 2027 में भाजपा सरकार बनने का जताया भरोसा

शिमला: कांग्रेस की दिल्ली रैली के जवाब में भाजपा ने रविवार को शिमला में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस, राहुल गांधी और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल समाप्त होने वाला है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

हिमंत सरमा ने कहा कि शिमला में उमड़ी लोगों की भीड़ प्रदेश में बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले वर्ष इसी समय हिमाचल प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।

भाजपा की यह पदयात्रा शिमला के पुराने लोकल बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा साहिब पार्किंग से शुरू हुई। यहां से कार्यकर्ता विक्ट्री टनल और विधानसभा मार्ग होते हुए चौड़ा मैदान पहुंचे, जहां एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार तथा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पदयात्रा में हिस्सा लिया।

जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। अपने संबोधन में हिमंत बिस्वा सरमा ने देवभूमि हिमाचल को नमन किया। उन्होंने असम की मां कामाख्या की पावन धरती का उल्लेख करते हुए हिमाचल को देवी-देवताओं की भूमि बताया और भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रदेश में राजनीतिक बदलाव के लिए पूरी ताकत लगाने की अपील की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30