नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह – भारतीय नेशनल न्यूज

1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला सोलन में 1 अगस्त से 7 अगस्त, 2026 तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव ने दी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए जन्म के बाद शुरुआती छह महीनों तक केवल स्तनपान को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम ‘जीवन की स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान: कारगर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना’ निर्धारित की गई है।

डॉ. पदम देव के अनुसार, सप्ताह भर जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष सामुदायिक बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें गर्भवती महिलाओं और धातृ माताओं को स्तनपान से संबंधित सही जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में स्तनपान से जुड़े भ्रम और गलत धारणाओं को दूर करने के लिए संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में परिवार के अन्य सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि माताओं को घर में सहयोगात्मक वातावरण मिल सके।

उन्होंने बताया कि इस दौरान शिशु दुग्ध विकल्प अधिनियम, 1992 के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भी आवश्यक जानकारी और जागरूकता प्रदान की जाएगी।

डॉ. पदम देव ने नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्तनपान के महत्व के बारे में समाज में जागरूकता फैलाने में अपना सहयोग दें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31