ड्रोन हमले के बाद सऊदी ने तेल पाइपलाइन बंद की
Oplus_16908288
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
ड्रोन हमलों के बाद सऊदी ने बंद की तेल पाइपलाइन, भारत की सप्लाई पर असर की आशंका
होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद तेल की आपूर्ति के लिए इस्तेमाल की जा रही सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। गुरुवार को हुए ड्रोन हमलों में पाइपलाइन से जुड़े कुछ पंपिंग स्टेशनों में आग लग गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।
सऊदी अरब इस पाइपलाइन के जरिए रोजाना करीब 50 लाख बैरल कच्चा तेल अपने पूर्वी इलाकों से पश्चिमी तट पर स्थित यानबू बंदरगाह तक पहुंचा रहा था। होर्मुज मार्ग बाधित होने के बाद यह समुद्री रास्ते का एक महत्वपूर्ण विकल्प बन गया था।
सऊदी ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, पाइपलाइन के अलग-अलग हिस्सों को निशाना बनाकर कई हमले किए गए। फिलहाल संबंधित टीमें सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ नुकसान का आकलन कर रही हैं और पाइपलाइन को फिर से सुरक्षित तरीके से चालू करने की दिशा में काम कर रही हैं।
हमलों के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। किसी देश या संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों में एक पंपिंग स्टेशन के आसपास आग से हुए नुकसान और दूसरे स्थान पर उठते काले धुएं के निशान दिखाई दे रहे हैं।
सऊदी का दावा—इराक से आए ड्रोन
सऊदी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रियाद और मदीना क्षेत्र में स्थित पाइपलाइन के हिस्सों पर कई ड्रोन से हमले किए गए। सऊदी अधिकारियों का दावा है कि इन ड्रोन को इराक की दिशा से भेजा गया था।
सऊदी अरब ने यह भी कहा है कि इराकी प्रधानमंत्री की अपील के बाद उसने फिलहाल जवाबी कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया है। हालांकि, हमलों की स्वतंत्र रूप से जिम्मेदारी और उनके स्रोत की पुष्टि अभी बाकी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





