हरोली: पूबोवाल में दो युवकों की संदिग्ध मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
हरोली के पूबोवाल में दो युवकों की रहस्यमय हालात में मौत, टांडा में होगा पोस्टमार्टम
उपमंडल हरोली के अंतर्गत आने वाले पूबोवाल गांव में बुधवार का दिन बेहद दुखद साबित हुआ। यहां एक ही दिन में दो परिवारों के जवान बेटों की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। 30 से 32 वर्ष की आयु के इन मृतकों की पहचान अमनदीप सिंह और सुखराज के रूप में हुई है। दोनों युवक विवाहित थे और उनके निधन से उनके छोटे बच्चों के सिर से अचानक पिता का साया उठ गया है।
घटना के विवरण के अनुसार, बुधवार सुबह करीब सात बजे घालूवाल के एक रेन शेल्टर में अमनदीप सिंह का शव बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, दूसरी घटना में सुखराज को बुधवार सुबह उसके घर से बेहोशी की हालत में हरोली के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल दोनों युवकों की मौत का असली कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि टांडा अस्पताल में होने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी। हरोली के एसएचओ अनूप कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





