नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोहाली से अमृतसर के लिए तीन तीर्थयात्रा बसें रवाना – भारतीय नेशनल न्यूज

मोहाली से अमृतसर के लिए तीन तीर्थयात्रा बसें रवाना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बुजुर्गों की खुशी और संतुष्टि ही सबसे बड़ी उपलब्धि: विधायक कुलवंत सिंह

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 19 अगस्त: पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ नागरिकों को श्री अमृतसर साहिब की धार्मिक एवं ऐतिहासिक यात्रा पर ले जाने के लिए तीन बसों को विधायक कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये बसें सेक्टर-78 स्थित गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर-66 और गांव सफीपुर से रवाना हुईं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गाना मंदिर, राम तीर्थ स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर, अटारी-वाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग सहित विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करेंगे।

इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की प्रसन्नता और संतुष्टि इस योजना की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रा के लिए लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है और पंजीकरण करवाने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि योजना के शुरुआती दौर में कुछ लोगों में यात्रा को लेकर संकोच था, लेकिन यात्रा से लौटने वाले श्रद्धालु जब अपने अनुभव परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ साझा करते हैं, तो अन्य लोग भी इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आगे आ रहे हैं। उनके अनुसार, लोगों की बढ़ती भागीदारी योजना के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाती है।

विधायक ने बताया कि अमृतसर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को अपनी आस्था के अनुसार विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलता है। इसके साथ ही राम तीर्थ, अटारी-वाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण भी कराया जाता है। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान चिकित्सा दल तथा गाइड की व्यवस्था रहती है। गाइड यात्रियों को संबंधित धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी भी उपलब्ध कराते हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के जिला समन्वयक एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त फूलराज सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु अपने अनुभव विधायक कुलवंत सिंह के साथ साझा करते हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी कुलदीप सिंह समाना, नगर निगम मोहाली के डिप्टी मेयर हरपाल सिंह चन्ना, अकबिंदर सिंह गोसल, अमरजीत सिंह सिद्धू, पार्षद करमजीत कौर, जगदीश सिंह सोहना, सफीपुर की सरपंच ज्ञान कौर, करमजीत सिंह काला, सरपंच दविंदर सिंह, सरपंच करमजीत कुमार बिट्टू, बलजीत सिंह हैप्पी, प्रगट सिंह, नवतेज सिंह, गुरध्यान सिंह और हरबचन सिंह ग्रेवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

चित्र परिचय: मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना होने वाली बसों को हरी झंडी दिखाते हुए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031