नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एंटी-हेलगन के संचालन पर हाई कोर्ट ने लगाई एक साल की रोक – भारतीय नेशनल न्यूज

एंटी-हेलगन के संचालन पर हाई कोर्ट ने लगाई एक साल की रोक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने शिमला जिले के जुब्बल और कोटखाई इलाकों में इस्तेमाल हो रही एंटी-हेलगन (ओलावृष्टि रोकने वाली बंदूक) के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अदालत ने यह पाबंदी सरकारी और निजी, दोनों तरह की एंटी-हेलगन पर लागू की है। रोक की अवधि कम से कम एक साल रखी गई है।

मुख्य न्यायाधीश जीएस संधावालिया और न्यायमूर्ति बिपिन सी नेगी की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर 2026 को होगी।

याचिका से जुड़े दस्तावेजों और रिपोर्ट में आशंका जताई गई थी कि एंटी-हेलगन के संचालन के बाद बादल अपना रुख बदलकर आसपास के दूसरे क्षेत्रों की ओर जा सकते हैं। इसके चलते पड़ोसी इलाकों में अत्यधिक बारिश और ओलावृष्टि होने की बात कही गई, जिससे वहां के बागवानों की फसलों और बागों को नुकसान पहुंचने की चिंता सामने आई।

अदालत ने राज्य सरकार के पक्ष का भी उल्लेख किया। सरकार के अनुसार, देवरीघाट और बरेओंघाट में दो एंटी-हेलगन स्थापित हैं और इनके प्रभाव का वैज्ञानिक अध्ययन नौणी विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। सरकार ने बताया कि इस अध्ययन से किसी ठोस निष्कर्ष तक पहुंचने में अभी कम से कम चार साल लग सकते हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए हाई कोर्ट ने नौणी विश्वविद्यालय को भी पक्षकार बनाया है। अदालत ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के माध्यम से नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

एक घंटे से ज्यादा चली गन के दौरान हुई तेज बारिश

सुनवाई के दौरान अदालत ने बागवानी निदेशक की ओर से प्रस्तुत हलफनामे का भी संज्ञान लिया। इसमें बताया गया कि एक अवसर पर ओलावृष्टि नियंत्रण प्रणाली को एक घंटे से अधिक समय तक चलाया गया और इसी अवधि के दौरान क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज हुई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031