नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मणिमहेश यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण – भारतीय नेशनल न्यूज

मणिमहेश यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मणिमहेश यात्रा-2027 के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की कवायद तेज

हड़सर से यमकुंड तक प्रस्तावित पैदल मार्ग का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मणिमहेश यात्रा-2027 को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग, वन विभाग और पर्वतारोहण संस्थान के अधिकारियों की टीम ने हड़सर से यमकुंड तक प्रस्तावित वैकल्पिक पैदल मार्ग का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग की भौगोलिक स्थिति, तकनीकी चुनौतियों और दुर्गम व संवेदनशील क्षेत्रों का बारीकी से आकलन किया। संभावित जोखिम वाले स्थानों की पहचान करने के साथ-साथ रास्ते के विकास, जरूरी निर्माण कार्यों, जल निकासी, ढलानों को मजबूत बनाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले वैकल्पिक मार्ग को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाए। उन्होंने सभी जरूरी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाजनक आवागमन और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग विकसित होने से यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30