नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिल्ली-पंजाब समेत उत्तर भारत में फिर सक्रिय होगा बारिश का दौर – भारतीय नेशनल न्यूज

दिल्ली-पंजाब समेत उत्तर भारत में फिर सक्रिय होगा बारिश का दौर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिल्ली। लंबे समय से जारी शुष्क मौसम के बाद उत्तर भारत के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 6 से 10 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के रविवार सुबह जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 और 5 अक्टूबर को इन इलाकों में मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है। इसके बाद 6 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और 10 अक्टूबर तक कुछ क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की जा सकती है।

मौसम में बदलाव ऐसे समय होने जा रहा है, जब हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली के कई हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। वहीं, कई अन्य इलाकों में यह सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

फिलहाल आईएमडी ने हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान या खराब मौसम की चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक प्रभावी रह सकती हैं।

हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश

5 से 10 अक्टूबर के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 6 से 8 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है। इसके बाद 9 और 10 अक्टूबर को इन दोनों क्षेत्रों के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031