नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में रोडरेज बना खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड और गंडासों से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में रोडरेज बना खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड और गंडासों से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 0127/2026 DT. 31.05.2026 U/S 115(2), 117(2), 126(2), 109, 3(5) BNS P.S. SADAR SOLAN

दिनांक 31.05.2026 को पुलिस थाना सदर, सोलन को क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन से सूचना प्राप्त हुई कि काली माता मंदिर क्षेत्र में हुए हिंसक झगड़े में घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच प्रारम्भ की गई। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि काली माता मंदिर, शामती-राजगढ़ मार्ग पर दो वाहनों के बीच हुई मामूली टक्कर के बाद विवाद उत्पन्न हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में आरोपी पक्ष द्वारा खुण्डीधार क्षेत्र में शिकायतकर्ता पक्ष के व्यक्तियों के साथ गाली-गलौज, धमकी एवं मारपीट की गई। इसके उपरांत शूलिनी माता मंदिर के समीप आरोपियों ने शिकायतकर्ता पक्ष के वाहन को रोककर उस पर हमला किया तथा लोहे की रॉड, गंडासे एवं अन्य हथियारों से हमला कर व्यक्तियों को गंभीर चोटें पहुंचाईं। घटना में एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसे चिकित्सकों द्वारा आगामी उपचार हेतु आईजीएमसी, शिमला रेफर किया गया। वाहन को भी क्षति पहुंचाई गई। घटना के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर, सोलन में मामला दर्ज कर गहन जांच प्रारम्भ की गई। मामले से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे पुलिस द्वारा जांच का हिस्सा बनाया गया है। जिला पुलिस सोलन द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी चिराग वर्मा (25 वर्ष), निवासी महादेव विला, हॉस्पिटल रोड, सोलन को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे आज दिनांक 01-06-2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है । जिला पुलिस सोलन कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मामले में आगामी जांच जारी है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31