नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जांच पूर्ण – भारतीय नेशनल न्यूज

ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जांच पूर्ण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 08.05.2026

 

ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जांच पूर्ण

 

शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) की प्रथम स्तरीय जांच आज यहां ठोडो मैदान के समीप नगर निगम सोलन के हॉल में पूर्ण की गई। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं इस कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी राहुल जैन ने दी।

राहुल जैन ने कहा कि ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जांच भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बी.एच.ई.एल.) के अभियंताओं की निगरानी में की जा रही है।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने प्रथम स्तरीय जांच का कार्य आरम्भ होने के समय हॉल का निरीक्षण किया और पूर्ण कार्यवाही का अवलोकन किया।

राहुल जैन ने कहा कि प्रथम स्तरीय जांच का कार्य राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन शहरी निकाय निर्वाचन को पूर्ण रूप से त्रुटिरहित, निष्पक्ष एवं सफल बनाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर व कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकांत शर्मा, बहुजन समाज पार्टी के राकेश बराड़ सहित ज़िला निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031