नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनगणना देश की प्रगति का आधार – दीप शिखा शर्मा – भारतीय नेशनल न्यूज

जनगणना देश की प्रगति का आधार – दीप शिखा शर्मा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 07.05.2026

 

जनगणना देश की प्रगति का आधार – दीप शिखा शर्मा

जनगणना-2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

 

जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना देश की प्रगति का आधार है और सही आंकड़े सभी स्तरों पर उचित वित्त प्रबंधन एवं पात्र व्यक्तियों तक समय पर योजनाओं के लाभ पहुंचाने में सहायक बनते हैं। दीप शिखा शर्मा आज यहां जनगणना-2027 के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं।

दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को अत्यंत सुगम बना सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि जनगणना के कार्य को बोझ न समझकर ज्ञान अर्जित करने का साधन मानें।

उन्होंने उपस्थित ट्रेनी को जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजन के लिए कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों के लिए सही जनगणना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि लगभग 16 वर्ष के उपरांत होने वाली यह जनगणना पूर्ण रूप से डिजिटल होगी। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 में पहली बार नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्व गणना की यह सुविधा लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना जैसे विकास के आधार कार्य को सुव्यवस्थित सम्पन्न करवाने के लिए ही यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दिशा में फील्ड ट्रेनर की भूमिका महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने फील्ड ट्रेनर से आग्रह किया कि सभी प्रक्रियाओं को गहराई के साथ समझें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की शंका एवं समाधान के लिए मास्टर ट्रेनर से सम्पर्क किया जा सकता है।

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर जनगणना कार्य की महत्ता, विविधता एवं उपयोग पर प्रकाश डाला।

ज़िला राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा, संयुक्त निदेशक आशीष चौहान, ज़िला नोडल अधिकारी सोलन प्रसून कुमार वर्मा, ज़िला मुख्यालय सोलन जनगणना प्रभारी कोमल गर्ग व प्रियंका सहित इस अवसर पर 38 फील्ड ट्रेनर उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031