नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जंगल में शिकार के दौरान चली गोली से व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

जंगल में शिकार के दौरान चली गोली से व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO 42/2026 DT. 30.04.2026 U/S 105 BNS & 25-54-59 Arms Act PS ARKI DISTT. SOLAN HP.

दिनांक 29-04-2026 को गाँव जमरोटी अर्की निवासी श्री राहुल ने पुलिस थाना अर्की में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 29-04-2026 को जब वह अपने परिचित भगत राम के साथ गाँव जमरोटी में बावड़ी के पास मौजूद था। इसी दौरान कमलजीत, निवासी गाँव कुनी (जमरोटी), ने उसे मोबाइल फोन के माध्यम से सूचित किया कि उसके पिता श्री लक्ष्मीकांत को जंगल में चोट लग गई है। जिस पर यह भगत राम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचा, जहाँ श्री राम लाल एवं रणजीत सिंह मौजूद पाए गए । उनके पिता श्री लक्ष्मीकांत घायल अवस्था में जमीन पर पड़े थे । उनके शरीर के पीछे बाईं ओर कुल्हे के पास गोली लगने के कारण गंभीर रक्तस्राव हो रहा था। यह अपने पिता श्री लक्ष्मीकांत को तुरंत चारपाई के माध्यम से उपचार हेतु अर्की अस्पताल लेकर गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा कुछ समय पश्चात उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसे संदेह है कि यह घटना जंगल में रणजीत सिंह की बंदूक से चली गोली के कारण हुई है, क्योंकि रणजीत सिंह, पुत्र श्री तुलसी राम, निवासी गाँव जमरोटी, भी घायल को अस्पताल पहुँचाने में साथ गया था। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना अर्की में पंजीकृत किया गया। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मृतक का पोस्टमॉर्टम IGMC में करवाकर शव परिजनों के हवाले किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण SFSL की टीम से भी करवाया गया तथा मौका से भौतिक साक्ष्यों को इकठ्ठा किया गया I मामले में संलिप्त आरोपी रणजीत सिंह, पुत्र स्वर्गीय श्री दिला राम, निवासी गाँव जमरोटी, डाकघर भूमती, तहसील अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, आयु 62 वर्ष, जो मृतक के साथ जंगल में गया था, को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उसे दिनांक 30-04-2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 01-05-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अन्वेषण में यह पाया गया कि मृतक एवं आरोपी जंगल में शिकार के लिए गए थे, जहाँ आरोपी का पैर फिसल जाने के कारण उसकी उठाई हुई बंदूक से अचानक गोली चल गई, जो मृतक के शरीर में लग गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। तथापि, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने हेतु मामले की जांच प्रत्येक पहलू से जारी है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930