नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने द्वितीय वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। – भारतीय नेशनल न्यूज

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने द्वितीय वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने द्वितीय वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की ये परीक्षाएं 21 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। बोर्ड द्वारा यह अवसर उन विद्यार्थियों को दिया जा रहा है, जो 25 फरवरी से 1 अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में शामिल हुए थे और अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे छात्र अधिकतम तीन विषयों की पुनः परीक्षा दे सकते हैं।

 

इससे पहले परीक्षा में शामिल होने के लिए 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। वे सभी नियमित परीक्षार्थी जिन्होंने फरवरी/मार्च 2026 की परीक्षा दी थी, लेकिन परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें अंक सुधार का मौका दिया गया है। इच्छुक छात्र अतिरिक्त विषय को छोड़कर किसी भी तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देने के लिए स्वयंपाठी के रूप में आवेदन कर सकते हैं।

 

नई शिक्षा नीति के तहत दिया मौका

 

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की द्वितीय वार्षिक परीक्षाएं 21 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित होंगी। यह परीक्षा नियमित, मुक्त विद्यालय और गुरुकुल/विद्यापीठ के विद्यार्थियों के लिए भी लागू होगी। सभी परीक्षाएं निर्धारित समयानुसार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी।

 

उन्होंने आगे जानकारी दी कि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 1 मई तक चलेंगी, जबकि सेकेंडरी परीक्षाएं 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित होंगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी, जिन्हें जल्द जारी किया जाएगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930