नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आर.एस. बाली करेंगे ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता – भारतीय नेशनल न्यूज

आर.एस. बाली करेंगे ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 13.04.2026

 

आर.एस. बाली करेंगे ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

 

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तथा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली 15 अप्रैल, 2026 को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यातिथि इसके उपरांत प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण करेंगे।

समारोह में पुलिस व गृह रक्षक जवानों सहित एन.सी.सी, एन.एस.एस. व स्कूली बच्चों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि समारोह में विभिन्न संस्थानों एवं स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

मनमोहन शर्मा ने सभी से आग्रह किया है कि 15 अप्रैल, 2026 को प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान पहुंच कर हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का आनंद उठाएं।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31