नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन ज़िला में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों में आपसी सहमति से निपटाए गए 5835 मामले – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन ज़िला में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों में आपसी सहमति से निपटाए गए 5835 मामले

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 14.03.2026

सोलन ज़िला में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों में आपसी सहमति से निपटाए गए 5835 मामले

5142 वाहन चालान मामले भी निपटाए गए

सोलन ज़िला के सभी न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष शरद कुमार लगवाल ने इन लोक अदालतो की अध्यक्षता की।

यह जानकारी आज यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी।

आकांक्षा डोगरा ने कहा कि ज़िला सोलन के नालागढ़, कसौली, अर्की , कंडाघाट उपमण्डल तथा सोलन मुख्यालय में 14 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व इस मार्च माह मे प्री-लोक अदालत सीटिंगस भी आयोजित करवाई गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने कहा कि इस अवसर पर कुल 7634 मामलों को सुनवाई के लिए प्री लोक अदालत सीटिंगस एवं लोक अदालत की विभिन्न बैंचों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि इनमें से 5835 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमती से किया गया। इन मामलों में कुल समझौता राशि 12 करोड़ 79 लाख 70 हज़ार 430 रूपये प्राप्त की गई।

उन्होंने कहा कि इन मामलों में 6442 वाहन चालानों को भी विभिन्न बैंचों के समक्ष रखा गया। इनमें से कुल 5142 मामलों का निपटारा किया गया।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031