नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंडी जनकल्याण सभा के कार्यक्रम में शामिल हुए जय राम ठाकुर – भारतीय नेशनल न्यूज

मंडी जनकल्याण सभा के कार्यक्रम में शामिल हुए जय राम ठाकुर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रेस रिलीज | 19 सितंबर 2026
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर

मंडी जनकल्याण सभा की छह दशक से अधिक की समाजसेवा सराहनीय : जय राम ठाकुर

नई दिल्ली में मंडी जनकल्याण सभा के ‘सैर महोत्सव’ में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में मंडी जनकल्याण सभा की ओर से आयोजित ‘सैर महोत्सव’ में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था की छह दशक से अधिक समय से जारी सामाजिक सेवा यात्रा की सराहना की।

जय राम ठाकुर ने कहा कि मंडी जनकल्याण सभा लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा राहत और सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसके साथ ही संस्था मंडी और हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं, पहचान और विरासत को संरक्षित रखने तथा उन्हें आगे बढ़ाने में भी योगदान दे रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहने वाले मंडी और हिमाचल प्रदेश के लोगों को एक मंच पर लाने तथा समाजसेवा के उद्देश्य से वर्ष 1961 में स्थापित यह संस्था आज एक व्यापक सामाजिक मंच के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। संस्था की ओर से मंडी और हिमाचल के लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसके माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों से जुड़े लोगों के बीच सहयोग, एकजुटता और सामूहिक भावना को मजबूत करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि अपनी मातृभूमि, लोगों और सांस्कृतिक विरासत के प्रति मंडी जनकल्याण सभा का समर्पण उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि ‘सैर महोत्सव’ जैसे आयोजनों के माध्यम से दिल्ली में रहने वाले हिमाचल और मंडी के लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है तथा अपनी मिट्टी और विरासत से जुड़ाव और मजबूत होता है।

उन्होंने मंडी जनकल्याण सभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सभी सदस्यों को ‘सैर महोत्सव’ के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संस्था की सामाजिक, चिकित्सा, राहत और सांस्कृतिक गतिविधियों का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक लोग इससे जुड़कर समाजसेवा में योगदान देंगे।

डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर जय राम ठाकुर ने दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत पर संगठन के कार्यकर्ताओं और निर्वाचित प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी को मिली जीत संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्र प्रथम, राष्ट्रीय एकता और सकारात्मक विचारों से जुड़े संगठन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि युवा देश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और विद्यार्थी शक्ति राष्ट्र की प्रगति में अहम योगदान दे सकती है। उन्होंने एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों को चुनाव में सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके आगामी कार्यकाल और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30