नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वास्थ्य मंत्री ने अर्की में सायरोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ – भारतीय नेशनल न्यूज

स्वास्थ्य मंत्री ने अर्की में सायरोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अर्की में आयोजित राज्य स्तरीय सायरोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डॉ. शांडिल ने क्षेत्रवासियों को सायर उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सायर हिमाचल की प्राचीन लोक परम्पराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण उत्सव है, जिसे अर्की क्षेत्र में 300 से अधिक वर्षों से पारम्परिक रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति और परम्पराओं को समझें तथा इनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा खेल गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी क्षेत्रों में आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय टाण्डा, नेर चौक मेडिकल कॉलेज और चमियाणा अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। इससे प्रदेश के मरीजों को उन्नत उपचार के लिए दूसरे राज्यों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी।

उन्होंने अर्की में डायलिसिस केंद्र स्थापित करने तथा कुनिहार अस्पताल को स्थानांतरित करने का भी आश्वासन दिया।

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने भी क्षेत्रवासियों को सायर मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान विभिन्न कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में विधायक की धर्मपत्नी मीनाक्षी अवस्थी, खण्ड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सीमा शर्मा, पार्षदगण, उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झालटा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक चौहान सहित कांग्रेस पार्टी एवं युवा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930