नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धर्मपुर चोरी मामले में बड़ी सफलता, 12 मामलों में संलिप्त आदतन चोर गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

धर्मपुर चोरी मामले में बड़ी सफलता, 12 मामलों में संलिप्त आदतन चोर गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO 38/2026 DT 06-02-2026 U/S 331(3),305 BNS PS DHARAMPUR DISTT SOLAN HP

दिनांक 06-02-2026 को धर्मपुर निवासी श्री करण कुमार ने पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 05-02-2026 को वह अपनी ड्यूटी पर चले गए थे तथा उनके परिवार के सदस्य सत्संग में गए हुए थे। जब दिन के समय उनके परिवार के सदस्य घर वापस आए तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य गेट खुला हुआ था तथा घर का मुख्य दरवाजा भी खुला हुआ था और उसका ताला गायब था। घर के अंदर जांच करने पर पाया गया कि अलमारी का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 04-02-2026 को दिन के समय चोरी कर लिए गए। चोरी हुए सोने व चांदी के जेवरातों की अनुमानित कीमत लगभग 2,00,000/- रुपये है। उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा चोरी हुए जेवरातों तथा आरोपी की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान पुलिस थाना धर्मपुर की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस थाना ठियोग में एक व्यक्ति को निवारक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है तथा जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त व्यक्ति पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों/चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है। इस सूचना पर पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना ठियोग, जिला शिमला पहुंचकर उक्त व्यक्ति से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दिनांक 04-02-2026 को धर्मपुर क्षेत्र में एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। *जिस पर दिनांक 12-03-2026 को मामले में संलिप्त आरोपी मोहमद शरीफ पुत्र श्री मोहमद गुलजार निवासी गांव कोटी चडीयार, डाकघर सुरजन चिलोग, तहसील बनी, जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर), उम्र 55 वर्ष को पुलिस थाना ठियोग, जिला शिमला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 13-03-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है । जांच के दौरान यह भी पाया गया कि उक्त आरोपी चोरी करने का आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के थानों में कुल 12 मामले दर्ज पाए गए हैं। इनमें पुलिस थाना सदर सोलन में 01, पुलिस थाना अर्की में 02, जिला चंबा के पुलिस थाना चुवाड़ी में 01, जिला हमीरपुर के पुलिस थाना सदर व सुजानपुर में 02, जिला मंडी के पुलिस थाना सुंदरनगर, मंडी सदर व सरकाघाट में 04 तथा जिला शिमला के पुलिस थाना ठियोग में 02 मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031