नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दाडलाघाट में SIU की बड़ी कार्रवाई, 935 ग्राम अफीम व 1.980 किलो चरस बरामद – भारतीय नेशनल न्यूज

दाडलाघाट में SIU की बड़ी कार्रवाई, 935 ग्राम अफीम व 1.980 किलो चरस बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 13/26 DT 10-03-2026 U/S 18,20,29 ND&PS ACT PS DARLAGHAT.

दिनांक 10.03.2026 को जिला पुलिस की SIU टीम दाडलाघाट क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पिछले काफी समय से चरस एवं अफीम की तस्करी में संलिप्त है तथा यह व्यक्ति रामपुर की ओर से एक आल्टो कार में एक ट्रक को पायलट करते हुए दाडलाघाट की तरफ आ रहा है । प्राप्त सूचना के आधार पर SIU टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कराड़ाघाट के समीप नाकाबंदी की गई तथा उक्त आल्टो कार व ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान आल्टो कार का चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की तरफ भाग गया । इसके पश्चात जब आल्टो कार व ट्रक की तलाशी ली गई तो आल्टो कार में से 935 ग्राम अफीम व ट्रक से 1.980 किलोग्राम चरस बरामद की गई। ट्रक चालक को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना दाडलाघाट में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले में संलिप्त आल्टो कार व ट्रक को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है । गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 11.03.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना दाडलाघाट में NDPS एक्ट के तहत एक अन्य मामला भी दर्ज है । दुसरे आरोपी जो मौका से फरार हो गया था की तलाश की जा रही है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा I मामले में आगामी जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31