नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़कें सामाजिक और आर्थिक विकास का मुख्य आधार – संजय अवस्थी  – भारतीय नेशनल न्यूज

सड़कें सामाजिक और आर्थिक विकास का मुख्य आधार – संजय अवस्थी 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन     दिनांक 08.03.2026

 

सड़कें सामाजिक और आर्थिक विकास का मुख्य आधार – संजय अवस्थी

22 लाख रुपए से निर्मित होने वाली देलग से शिवघाटी सम्पर्क मार्ग की रखी आधारशिला

 

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सड़कें प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास का मुख्य आधार हैं और प्रदेश सरकार सभी गांव को बेहतर सम्पर्क सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सानण में 22 लाख रुपए की लागत से देलग से शिवघाटी तक निर्मित होने वाले सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

विधायक ने इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं व अन्य को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

संजय अवस्थी ने कहा कि सड़कें विकास की भाग्य रेखाएं होती हैं और अर्की विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देलग से शिवघाटी सम्पर्क मार्ग के निर्माण से न केवल स्थानीय पंचायत के लोगों को बल्कि आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाकर गांव-गांव का बेहतर विकास किया जा सके।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को विकसित कर ही प्रदेश विकसित हो सकता है। इसी दृष्टिकोण से प्रदेश सरकार से किसानों व पशुपालकों की आर्थिकी को मज़बूत करने के लिए भैंस व गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य व प्राकृतिक खेती से उगाए जाने वाले गेहूं, मक्की व हल्दी की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत वृद्धि की है। यह निर्णय किसानों व पशुपालकों के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

उन्होंने देलग से शिवघाटी सम्पर्क मार्ग के निर्माण को पूर्ण करने के लिए 20 लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मार्ग का निर्माण कार्य निकट भविष्य में पूरा कर लिया जाएगा और लोगों को शीघ्र इसका लाभ मिलेगा।

विधायक ने सेरी सेरला में पार्किंग निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता व अन्य औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सरौण गांव में खेल मैदान के निर्माण के लिए 01 लाख रुपए, सेरी गांव में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 02 लाख रुपए तथा युवक मण्डल देलग को 11 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की।

संजय अवस्थी ने तदोपरांत ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनीं तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार और जनता के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना व प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं के बारे में जागरूक करना है।

कृषि उपज विपणन समिति सोलन के निदेशक प्यारे लाल, बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी से कपिल ठाकूर, सुरेंद्र पाठक, धनीराम ठाकुर, अमर चन्द, हेम शंकर, मदन लाल शर्मा, उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग अर्की के सहायक अभियंता राजेश कुमार, आदर्श युवा मण्डल देलग के सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930