नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी – भारतीय नेशनल न्यूज

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 08.03.2026

 

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी

अर्की विधानसभा क्षेत्र में निकट भविष्य में 30 करोड़ रुपए व्यय कर स्थापित होगा दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र

 

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि विकास में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने व उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष और उनके द्वारा हासिल उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सदैव अपने कर्तव्य निर्वहन में अग्रसर रही हैं और प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि महिलाओं को यथोचित सम्मान एवं समान अवसर प्राप्त हों।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि एक मज़बूत नारी पूरे समाज को मज़बूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी सिद्धांत को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भ की गई है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए दुकानें निर्मित की जाएंगी। इससे जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके उत्पादों का सही मूल्य मिलेगा वहीं उनके उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी होगा।

संजय अवस्थी ने कहा कि दाड़लाघाट, धुंधन, बाड़ीधार व आस-पास के क्षेत्रों के लिए अर्की विधानसभा क्षेत्र में निकट भविष्य में लगभग 30 करोड़ रुपए व्यय कर दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। इस संयंत्र के निर्माण से जहां दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा वहीं महिलाओं और युवाओं के लिए रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे।

विधायक ने महिलाओं से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ उठाना सुनिश्चित बनाएं।

उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।

विधायक ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रौडी गांव में एम्बुलेंस मार्ग के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए तथा कोटला-दात्ती-शिवनगर मार्ग के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है। इनका कार्य शीघ्र आरंभ हो जाएगा।

इस अवसर पर विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा ने मुख्यातिथि सहित सभी का स्वागत किया और कार्यक्रम की गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया।

विधायक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।

संजय अवस्थी ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनीं तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

अम्बुजा-दाड़ला-कसलोग-मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी से नरेश अवस्थी, मनोज गौतम, उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग अर्की के सहायक अभियंता बेलीराम कश्यप, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेमलाल, सरस्वती विद्या मंदिर पाठशाला के प्रधानचार्य गीता राम, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति सहित स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं इस अवसर पर उपस्थित थीं।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031