नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकास के लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन सहभागिता आवश्यक – संजय अवस्थी – भारतीय नेशनल न्यूज

विकास के लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन सहभागिता आवश्यक – संजय अवस्थी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन     दिनांक 07.03.2026

 

विकास के लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन सहभागिता आवश्यक – संजय अवस्थी

4 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के लिए लगभग 55 करोड़ रुपए स्वीकृत

मनलोग कलां में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सुनी जन समस्याएं

 

विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि जन सहभागिता के माध्यम से ही विकास के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए जा सकते हैं। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनलोग कलां के गांव रडोग मुस्लिम बस्ती में 5.19 लाख रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना साईं कुण्ड जोहड़ी चमयासी के पुनरूद्धार एवं स्तरोन्यन कार्य का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

विधायक ने 49 लाख रुपए की लागत से गांव साईं जोहड़ी में उठाऊ जलापूर्ति योजना साईं कुण्ड जोहड़ी चमयासी के स्तरोन्यन कार्य की आधारशिला व गांव मनलोग कलां तथा आस-पास के गांवों के लिए 2.59 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना मनलोग कलां की आधारशिला भी रखी। उन्होंने गांव मनलोग कलां में 88 लाख रुपए की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना मनलोग कलां के पुनरूद्धार एवं स्तरोन्यन कार्य का लोकार्पण भी किया।

संजय अवस्थी ने कहा कि विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए जन-जन का एकजुट रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन सदैव विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए तत्पर और जन सहभागिता इस दिशा में कार्यों की गति को बढ़ावा देने में सहायक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पेयजल एवं सिंचाई जलापूर्ति पर विशेष ध्यान दे रही है। क्षेत्र के विकास के लिए जल की सुचारू आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मनलोग कलां की जलापूर्ति व सिंचाई की समस्या को दूर करने में यह योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों के प्रत्येक गांव में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में समुचित बजट उपलब्ध करवाकर कार्य सुनिश्चित बनाए जा रहे हैं।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गाय व भैंस के दूध व प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली गेंहू, मक्की और हल्दी के समर्थन मूल्य में आशातीत वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ किसान व पशुपालकों की आर्थिकी को मज़बूत बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

संजय अवस्थी ने कहा कि नशा वर्तमान समय में एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है। प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जहां योजनाबद्ध कार्य कर रही है वहीं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान की जा रही है। क्षेत्र के छियाछी में खेल मैदान के निर्माण के लिए 08 बीघा भूमि हस्तांतरित कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि लोगों की मांग के अनुरूप ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र चमदार में ग्राम पंचायत चमदार, बधोखरी, बायला, छियाछी, दिग्गल, मनलोगकलां, चिल्लड, मटूली, लग, क्यारकनैता, भिंयूखरी, जयनगर, मलौण, कोहू और सौर को सम्मिलित किया गया है। इससे लोगों को विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलने से लोगों के धन और समय की बचत होगी।

विधायक ने कहा कि साईं-कूल-चमयासी-शमलेच मार्ग के लिए 6.20 करोड़ रुपए, उखू कैंची से कुरमल्ला बांगल जोल सम्पर्क मार्ग के लिए 11.22 करोड़ रुपए, नौनी मंझयार से पसकडी खत्याच सम्पर्क मार्ग के लिए 7.26 करोड़ रुपए, मिट्टी का चांगर से मंदपुर मार्ग के लिए 7.26 करोड़ रुपए, बुघार से मंझयारी जोड़ीघाट मार्ग के लिए 8.58 करोड़ रुपए, भियंुखरी से सनोग मार्ग के लिए 7.26 करोड़ रुपए तथा कालटी सुनाद जोडू अंब मार्ग के लिए 5.28 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि साई-जोहरी-कुंड-चमयासी मार्ग पर गंबर खड्ड पर प्रस्तावित डबल लेन पुल निर्माण कार्य के लिए 1.20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है। यह कार्य शीघ्र आरम्भ हो जाएगा।

उन्होंने साईं कुण्ड युवक मण्डल को 01 लाख रुपए तथा मनलोग कलां मोक्षधाम के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 1.50 लाख रुपए देने की घोषणा की।

संजय अवस्थी ने तदोपरांत गांव मनलोग कलां के देवराजा मैदान में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनीं तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश ठाकुर, दलीप कुमार, रणजीत सिंह, युवा कांग्रेस खण्ड अर्की के अध्यक्ष सतीश कुमार विक्की, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेन्द्र आहलूवालिया, जल शक्ति विभाग सोलन के अधीक्षण अभियंता संजीव सोनी, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ के अधिशाषी अभियंता देवेन्द्र कौंडल, जल शक्ति विभाग नालागढ़ के अधिशाषी अभियंता नीरज गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031