सोलन में मासूम की संदिग्ध मौत: सौतेले पिता पर हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
CASE FIR NO. 0063/2026 DT. 02.03.2026 U/S 103 BNS P.S. SADAR SOLAN, DISTRICT SOLAN, (HP)
दिनांक 01.03.2026 को श्रीमती सरोज चौहान, प्रधान, ग्राम पंचायत सलोगड़ा ने थाना सदर सोलन में सूचना दी कि बालुघाटी, सलोगड़ा में लगभग ढाई वर्ष के नेपाली मूल के एक बच्चे की गिरने से मृत्यु हो गई है। उक्त सूचना प्राप्त होने पर पुलिस थाना सदर सोलन की एक टीम घटनास्थल पर हालात की तस्दीक हेतु पहुंची। मौके पर श्रीमती सरोज चौहान सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित मिले। वहीं एक नेपाली मूल की महिला अन्य व्यक्तियों के साथ मौजूद मिली, जिसने पूछताछ पर अपना नाम तारा देवी पत्नी श्री राजेन्द्र, उम्र 24 वर्ष, निवासी नेपाली मूल, हाल निवासी सलोगड़ा बताया। उसके साथ उसका वर्तमान पति राज थापा भी उपस्थित था। मौके पर तारा देवी के पुत्र प्रवीण, उम्र लगभग 2.5 वर्ष, का शव पाया गया। पूछताछ करने पर बताया गया कि दिनांक 28.02.2026 को किराये के क्वार्टर के आंगन में गिरने से उसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक बालक की माता तारा देवी के अनुसार, दिनांक 28.02.2026 को सायं लगभग 5:00 बजे प्रवीण क्वार्टर के आंगन में खेलते समय गिर गया था। उसे उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल (RH) सोलन ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात शव को पुनः सलोगड़ा लाया गया । दिनांक 01.03.2026 को प्रातः जब मृतक के शव को दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था, तब ग्रामीणों ने इसे देखा और पंचायत प्रधान को सूचित किया, जिसके उपरांत पुलिस को जानकारी दी गई । इसी संदर्भ में दिनांक 02.03.2026 को श्री राजेन्द्र महत पुत्र स्वर्गीय श्री हस्ते महत, उम्र 30 वर्ष, निवासी नेपाली मूल, हाल निवासी चौरी घाटी फॉरेस्ट रोड, सोलन, जिला सोलन ने थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व उसका विवाह तारा देवी से हुआ था, जिनसे उसे एक पुत्र प्रवीण हुआ । वर्ष 2025 में उसकी पत्नी तारा देवी पुत्र को साथ लेकर घर छोड़कर चली गई थी । माह फरवरी 2026 के प्रारंभ में वह तारा देवी एवं अपने पुत्र प्रवीण को सलोगड़ा से कोटखाई अपने साथ ले गया था, परंतु वहां से भी तारा देवी उसे बिना बताए पुनः राज थापा के साथ रहने हेतु पुत्र सहित सलोगड़ा लौट आई। यह माह फरवरी 2026 में कार्य की तलाश में किन्नौर चला गया था, जबकि उसकी पत्नी तारा देवी पुत्र प्रवीण (उम्र 2.5 वर्ष) के साथ सलोगड़ा में अपने दूसरे पति राज थापा के साथ रह रही थी । दिनांक 28.02.2026 को इसने सलोगड़ा में अपनी पत्नी की पड़ोसी सपना के मोबाइल पर फोन कर अपने पुत्र का हाल-चाल पूछा । सपना ने बताया कि बच्चा ठीक है और खेल रहा है। उसी दिन सायं लगभग 6:30 बजे सपना ने पुनः फोन कर सूचना दी कि उसका पुत्र प्रवीण की मृत्यु हो गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । इसके पश्चात बच्चे का शव सलोगड़ा लाया गया। दिनांक 01.03.2026 को जब शव को दफनाने ले जाया जा रहा था, तब ग्रामीणों एवं पंचायत प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। यह भी सोलन वापस आ गया । पोस्टमार्टम उपरांत चिकित्सक द्वारा इसे को मौखिक रूप से बताया गया कि मृत्यु सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है । इस आधार पर शिकायतकर्ता को संदेह हुआ कि उसके पुत्र प्रवीण की हत्या राज थापा द्वारा गला एवं छाती दबाकर रंजिशवश की गई है। उक्त शिकायत पर थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया । अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने मृतक बालक के शव को कब्जा पुलिस में लिया। घटनास्थल का निरीक्षण एसएफएसएल जुन्गा की टीम द्वारा भी किया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा उसे आई0जी0एम0सी0 शिमला रेफर किया गया। जहाँ पर पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया । *अन्वेषण के दौरान दिनांक 02.03.2026 को ही पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा हत्या की इस वारदात में संलिप्त आरोपी राज थापा पुत्र राम बहादूर, निवासी गांव बांगेसिमल, डाकघर एवं तहसील सुरकेत, आंचल कादाहरी, नेपाल, उम्र 32 वर्ष, हाल निवासी सलोगड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 03.03.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है । अन्वेषण में यह भी पाया गया कि आरोपी राज थापा मृतक बालक का सौतेला पिता था । लगभग 10-12 दिन पूर्व राजेन्द्र महत, तारा देवी एवं राज थापा के बीच बालक प्रवीण के पालन-पोषण एवं अभिरक्षा को लेकर विवाद हुआ था, जिसके पश्चात राजेन्द्र महत किन्नौर चला गया था। प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया है कि उक्त रंजिश एवं खुन्नस के चलते दिनांक 28.02.2026 को आरोपी राज थापा ने बालक प्रवीण का गला दबाकर हत्या कर दी क्योंकि राज थापा तारा का दूसरा पति व प्रवीण का सौतेला बाप था । उक्त मामले में आगामी जाँच हर पहलु पर प्राथमिकता से की जा रही है ।*
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





