नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सदर सोलन में 6 लोहे के चैनल चोरी मामले का खुलासा, दो आरोपी पिंजौर से गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सदर सोलन में 6 लोहे के चैनल चोरी मामले का खुलासा, दो आरोपी पिंजौर से गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 57/2026 DT. 24.02.2026 U/S 303(2) BNS P.S. SADAR SOLAN

दिनांक 24-02-2026 को शामती निवासी श्री नरेश कुमार ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह निजी ठेकेदारी का कार्य करते हैं। उनके पास 5 मिक्सर मशीनें हैं। दिनांक 14-02-2026 को ओच्छघाट में कार्य समाप्त करने के उपरांत वह मिक्सर मशीन तथा 06 लोहे के चैनल लेकर अपने घर धरांजटी जा रहे थे। मझगांव के समीप उनकी गाड़ी खराब हो गई, जिस पर उन्होंने मिक्सर मशीन व 06 लोहे के चैनल सड़क किनारे उतार दिए तथा वाहन की मरम्मत करवाने हेतु बाईपास सोलन चले गए। दिनांक 14 व 16 फरवरी को जब वह ओच्छघाट गए, तब मिक्सर मशीन व 06 चैनल वहीं पर मौजूद थे। परंतु दिनांक 17-02-2026 को जब वह कार्य देखने हेतु ओच्छघाट की ओर जा रहे थे, तो पाया कि मिक्सर मशीन में रखे 06 लोहे के चैनल चोरी हो चुके हैं। अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 16/17-02-2026 की रात्रि में उक्त 06 लोहे के चैनल चोरी कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹60,000/- है। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग पंजीकृत किया गया । *अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी विश्लेषण एवं गहन जांच के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 26-02-2026 को मामले में संलिप्त 02 आरोपियों अभिषेक पुत्र श्री आनंद सिंह निवासी भक्ति बिल्डिंग, बालूगंज, शिमला, तहसील व जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 23 वर्ष हाल गणेश पेपर स्टोर/जंक शॉप रामपुर सियुड़ी सूरजपुर पिंजौर हरियाणा तथा अक्षय पुत्र श्री देवी लाल निवासी हाल निवास गुप्ता निवास, टूटू, शिमला, उम्र 24 वर्ष हाल गणेश पेपर स्टोर/जंक शॉप रामपुर सियुड़ी सूरजपुर पिंजौर हरियाणा को पिंजौर से गिरफ्तार किया गया। चोरी हुए 06 लोहे के चैनल भी बरामद कर लिए गए हैं । मामले में प्रयुक्त किये गए वाहन को भी जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया है I गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज दिनांक 27-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है । जांच के दौरान पाया गया कि दोनों आरोपी पिंजौर से सामान छोड़ने के लिए सोलन आए थे तथा वापसी के समय सड़क किनारे रखे 06 लोहे के चैनलों को वाहन में लोड कर चोरी कर ले गए । जांच में यह भी पाया गया कि दोनों आरोपी मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले का अन्वेषण जारी है* ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930