नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत बनाकर स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए निरन्तर कार्यरत – संजय अवस्थी – भारतीय नेशनल न्यूज

प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत बनाकर स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए निरन्तर कार्यरत – संजय अवस्थी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 15.02.2026
प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत बनाकर स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए निरन्तर कार्यरत – संजय अवस्थी
ग्राम पंचायत ग्याणा में 50 लाख रुपए की योजनाओं के लोकापर्ण
‘सरकार गांव के द्वार’ में सुलझाई समस्याएं
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत बनाकर स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के सपने को साकार करने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।
संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्याणा के गांव सेर-जेरी में 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना, ग्याणा गांव में 25 लाख रुपए से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना के नवीनीकरण कार्य और ग्याणा गांव में 10 लाख रुपए से निर्मित पशु औषधालय के दो अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि भारत विशेषकर हिमाचल में शिव एवं शक्ति की उपासना जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के जीवन में नई आशा और स्फूर्ति का संचार करेगा।
उन्होंने इस अवसर पर ग्याणा में हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना दिवस समारोह की अध्यक्षता भी की। इस परियोजना के अंतर्गत ग्याणा गांव में 20 हेक्टेयर भूमि पर फल पौधरोपण किया जा रहा है।
विधायक ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनीं तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार और जनता के मध्य सीधा संपर्क स्थापित करना और जन-जन को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं के विषय में जागरूक करना है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बागवानी अहम है। बागवानी क्षेत्र का राज्य की वार्षिक आय में 05 हजार करोड़ रुपए से अधिक का योगदान है। प्रदेश सरकार सेब के साथ-साथ अन्य फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए गम्भीर प्रयास कर रही है ताकि हिमाचल को देश का फल राज्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत अन्य क्षेत्रों में भी फल उत्पादन की सम्भावनाएं तलाशी जानी चाहिएं।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऊर्जावान नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को कृषि और बागवानी के क्षेत्र में और मज़बूत बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में आरम्भिक चरण में प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं, मक्की और हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की आय में बढ़ौतरी के लिए गाय व भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी रिकार्ड वृद्धि की गई है।
विधायक ने अधिकारियों से आग्रह किया कि नई योजनाओं, आधुनिक तकनीक व प्रशिक्षण को व्यवहारिक रूप से युवाओं तक पहुंचाएं ताकि शिक्षित बेरोज़गार युवा रोज़गार एवं स्वरोज़गार प्रदाता बन सकें।
उन्होंने इस अवसर पर ग्याणा तथा सेर जेरी में पार्किग निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपए, 3 गांव को 5-5 सोलर लाईट तथा महिला मण्डल मलोगड़ा और ग्याणा को 21-21000 रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
विधायक ने ग्याणा में इसी वर्ष व्यायामशाला निर्मित करने की घोषणा की। उन्होंने गांव मलोगड़ा में स्नानागार निर्माण कार्य के लिए 01 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
उन्होने कहा कि क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए ट्रांसफार्मर के स्तरोन्यन का कार्य आरम्भ हो गया है। उन्होने कहा कि मलोगड़ा सम्पर्क मार्ग को पक्का करने का कार्य आकलन प्राप्त होने पर पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने अन्य विभिन्न मांगों को चरणबद्ध आधार पर पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।
हिमाचल बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के सी.डी.बंसल, जय सिंह ठाकुर, मनोज भारद्वाज, बागवानी विभाग की उप निदेशक शिवाली ठाकुर, ज़िला समन्वयक देवेन्द्र अत्री, वरिष्ठ चिकित्सक पशुपालन विभाग देवराज शर्मा, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, अन्य अधिकारी, महिला मण्डल ग्याणा, सेर जेरी, कस्यालु व मलोगड़ा के सदस्य, युवक मण्डल ग्याणा के सदस्य विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्राम वासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728