नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में व्हाइट प्लेट गाड़ियों से स्कूली बच्चों की ढुलाई पर बवाल, उपायुक्त से की शिकायत – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में व्हाइट प्लेट गाड़ियों से स्कूली बच्चों की ढुलाई पर बवाल, उपायुक्त से की शिकायत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन में प्राइवेट गाड़ियों से स्कूली बच्चों की ढुलाई पर उठे सवाल, उपायुक्त से की शिकायत

सोलन। सोलन शहर के निजी स्कूलों में स्कूली बच्चों को प्राइवेट (व्हाइट प्लेट) गाड़ियों से ले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शूलिनी ऑटो रिक्शा ऑपरेटर्स यूनियन, सोलन ने उपायुक्त सोलन को ज्ञापन सौंपकर इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

यूनियन का आरोप है कि शहर के कई प्रमुख स्कूलों में नियमों को दरकिनार कर निजी गाड़ियों से बच्चों की ढुलाई करवाई जा रही है, जो मोटर व्हीकल एक्ट का सीधा उल्लंघन है।

यूनियन के अनुसार इन गाड़ियों में न तो कमर्शियल परमिट है और न ही जरूरी टैक्स अदा किया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में बैठाया जाता है, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन सदस्यों ने मांग की कि स्कूलों के बाहर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यूनियन ने यह भी कहा कि नियमों का पालन करने वाले ऑटो व कमर्शियल वाहन चालकों को इस अवैध गतिविधि के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930