नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की अहम भूमिका – अनिरुद्ध सिंह   – भारतीय नेशनल न्यूज

लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की अहम भूमिका – अनिरुद्ध सिंह  

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 05.02.2026

 

लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की अहम भूमिका – अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया अहम भूमिका निभाता है। अनिरुद्ध सिंह आज यहां फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया द्वारा आयोजित प्राइड ऑफ सोलन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सामाज के गम्भीर मुद्दों को सरकार तक तथा सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया भी समय-समय पर सामाजिक मुद्दों को उजागर कर जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा हैं।

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक चुनौती बनकर उभर रहा है। युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करें। नशे को समाज से पूरी तरह खत्म करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यक है।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मादक पदार्थ चिट्टे के विरुद्ध जन आंदोलन आरम्भ किया गया है। इसी कड़ी में प्रदेश भर में चिट्टे के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

ग्रामीण विकास मंत्री ने इस अवसर पर फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया द्वारा चिट्टे के विरूद्ध ‘चिट्टे की ऐसी तैसी’ अभियान का शुभारम्भ भी किया।

पंचायती राज मंत्री ने इस अवसर पर ज़िला सोलन की उन 50 विभूतियों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ संदेश भी प्रसारित किया गया।

जोगिन्द्र केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर, प्रदेश विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव, उपमण्डलाधिकरी सोलन डॉ. पूनम बंसल, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र राणा, फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया के प्रबंधक पदाधिकारी व सम्वाददाता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31