नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परवाणू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर मनीमाजरा से गिरफ्तार, अतिरिक्त नशीला पदार्थ बरामद – भारतीय नेशनल न्यूज

परवाणू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर मनीमाजरा से गिरफ्तार, अतिरिक्त नशीला पदार्थ बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 22/2026 DATED. 31.01.2026 U/S 21,29 ND&PS ACT P.S. PARWANOO

दिनांक 31-01-2026 को पुलिस थाना परवाणू की एक टीम द्वारा गश्त के दौरान हिमुडा ग्राउंड, परवाणू के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से *7.34 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी युवकों में से एक की पहचान आर्यन पुत्र श्री राजेश कुमार, निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, पिंजौर, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा), उम्र 18 वर्ष, के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी बाल अपचारी (नाबालिग) पाया गया, जो उसी पते का निवासी है।* मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी आर्यन पुत्र श्री राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि बाल अपचारी से पूछताछ के उपरांत उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था I इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके 04 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया था I इस अभियोग के आगामी अन्वेषण के दौरान इस मामले में पकडे गए आरोपियों से गहनता पूछताछ एवं अन्वेषण के दौरान यह तथ्य सामने आये कि आरोपियों द्वारा बरामद चिट्टा मनीमाजरा चंडीगढ़ से एक शिवम् उर्फ़ काकू नमक व्यक्ति से 14,000/- रूपए में खरीद किया था । इसके अतिरिक्त जाँच के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले में तकनीकी साक्ष्यों (कॉल डिटेल्स एवं अन्य डिजिटल इनपुट) का भी गहन विश्लेषण किया गया। आरोपियों से गहन पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस थाना परवाणू की टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए उक्त मामले में *संलिप्त मुख्य सप्लायर शिवम् उर्फ़ काकू पुत्र स्व० श्री राम भरोसे न्यू इन्दोर कॉलोनी सेक्टर 13 मनीमाजरा चंडीगढ़ उम्र 25 वर्ष को दिनांक 02-02-2026 को Backward Linkage के आधार पर मनीमाजरा चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया और इसके ठिकाने पर दबिश दी गई और आरोपी से करीब 7 ग्राम चिट्टा और बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 03-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है I गिरफ्तार आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930