नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों को दिलाई गई मतदाता शपथ – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों को दिलाई गई मतदाता शपथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

 

सोलन | 24 जनवरी 2026

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस दौरान लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

 

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने आमजन से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी 2026 को रविवार का अवकाश होने के कारण यह शपथ कार्यक्रम आज आयोजित किया गया।

 

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728