डॉ. शांडिल ने सतगुर दास के निधन पर शोक व्यक्त किया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सोलन | 15 जनवरी 2026
डॉ. शांडिल ने सतगुर दास के निधन पर शोक व्यक्त किया
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल के पिता श्री सतगुर दास के देहांत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
अपने शोक संदेश में डॉ. शांडिल ने कहा कि स्वर्गीय सतगुर दास ने अपने जीवनकाल में समाज के कमजोर, वंचित और पीड़ित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने उल्लेख किया कि मानव सेवा और सामाजिक दायित्वों के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
डॉ. शांडिल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान हो तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्राप्त हो।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





