नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , परवाणू में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत: शराब के नशे में गिरने से सिर में चोट लगने की आशंका, जांच जारी – भारतीय नेशनल न्यूज

परवाणू में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत: शराब के नशे में गिरने से सिर में चोट लगने की आशंका, जांच जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 13-01-2026 को सेक्टर-4 बाईफरकेशन, परवाणू से पुलिस थाना परवाणू में सूचना मिली कि सड़क किनारे एक व्यक्ति गिरा पड़ा है। जिस सूचना पर पुलिस थाना परवाणू की एक टीम मौके पर पहुँचे, लेकिन पुलिस टीम को वहां पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला । सरसरी तस्दीक/पूछताछ में पता चला कि मृतक को उसका बेटा पहले ही अपने मोटरसाइकिल पर ले गया है, जिसके थोडे समय के उपरान्त मृतक का बेटा आशीष निवासी जिला बरेली (उ.प्र.) मौके पर आया और बतलाया कि उनके पिता श्री हिर्देश कुमार पुत्र श्री नथू लाल निवासी गाँव व डाकखाना सिरोई तहसील आंवला जिला बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 54 वर्ष, सेक्टर-4 परवाणू में कार्यरत थे और दिनांक 12-01-2026 को ड्यूटी पर गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे। आज सुबह उन्हें पता चला कि उनके पिता सड़क से नीचे गिर पड़े थे, जिन्हें वह अपने मित्र ईसान के साथ मोटरसाइकिल पर लेकर अपने किराये के कमरे अम्बोटा ले गए। पुलिस टीम द्वारा मौका के निरिक्षण के दौरान मौके से मृतक की मोटरसाइकिल की फ्रंट हेडलाइट, ब्लैक-व्हाइट डॉटेड अपर और पास में आधी खाली देसी शराब (संतरा मार्का) बरामद हुई । मौका पर लगे CCTV फुटेज के अवलोकन करने पर पाया गया कि मृतक को अपने एक अन्य साथी के साथ शराब के नशे में सड़क पर घूमते, मोटरसाइकिल से असंतुलित होकर सड़क से नीचे गिरते हुए देखा जा रहा है । मृतक के शव को ESI अस्पताल, परवाणू ले जाया गया जहां पर मृतक के शव का पुलिस टीम द्वारा गहनता से निरिक्षण किया गया जो निरीक्षण के दौरान मृतक के सिर पर चोट के अतिरिक्त अन्य कोई चोट/खरोंच नहीं पाई गई । प्रारंभिक जांच परिवार और गवाहों के बयानों के अनुसार मृतक की मृत्यु पर किसी ने भी कोई भी संदेह व्यक्त न किया है और प्रथम दृष्टया मृतक की मृत्यु शराब के नशे में गिरने से सिर पर चोट लगने के कारण हुई है। फिर भी मामले में जाँच जारी है I मृतक का आज दिनांक 14-01-2025 को पोस्टमॉर्टेम करवाया जा रहा है I मामले में धारा 194 BNSS के तहत कार्यवाही की जा रही है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31