नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , : 🏆 सीनियर खेलो इंडिया बीच नेशनल में हिमाचल की बेटियों का ऐतिहासिक कांस्य, महिला फुटबॉल में रचा नया अध्याय – भारतीय नेशनल न्यूज

: 🏆 सीनियर खेलो इंडिया बीच नेशनल में हिमाचल की बेटियों का ऐतिहासिक कांस्य, महिला फुटबॉल में रचा नया अध्याय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

🏆 हिमाचल की बेटियों ने रचा इतिहास

सीनियर खेलो इंडिया बीच नेशनल में महिला फुटबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक

सोलन/कुल्लू/शिमला।

हिमाचल प्रदेश महिला फुटबॉल टीम ने सीनियर खेलो इंडिया बीच नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश के खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। यह पहला अवसर है जब हिमाचल प्रदेश की महिला फुटबॉल टीम ने बीच नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया और पहली ही बार में पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि में फुटबॉल अकैडमी खड की अहम भूमिका रही, जहां से 7 खिलाड़ी टीम में शामिल थीं। इन खिलाड़ियों को तैयार करने में अकैडमी के कोच दीपक शर्मा का विशेष योगदान रहा, जो हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव भी हैं। उनके मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि हिमाचल की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

टीम में

3 खिलाड़ी जिला फुटबॉल संघ कुल्लू से,

1 खिलाड़ी जिला फुटबॉल संघ सोलन (कंडाघाट) से,

1 खिलाड़ी जिला फुटबॉल संघ शिमला से शामिल रही।

टीम के साथ बतौर कोच एवं सपोर्ट स्टाफ दीपक शर्मा, श्री विक्रम बिष्ट (फुटबॉल कोच, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग), नंदिता शर्मा तथा कविता ठाकुर (जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी, कुल्लू) मौजूद रहीं। सभी अधिकारियों एवं कोचिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई दी।

इस उपलब्धि से न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि प्रदेश की महिला फुटबॉल को नई पहचान और प्रेरणा मिली है। यह जीत आने वाली पीढ़ी की बेटियों के लिए एक मजबूत संदेश है कि मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

हिमाचल की बेटियों ने साबित कर दिया है — अब प्रदेश महिला फुटबॉल में भी पीछे नहीं, बल्कि आगे ब ढ़ रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930