नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कसौली पुलिस की कार्रवाई: स्कूटी सवार दो चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2 ग्राम हेरोइन व नकदी बरामद – भारतीय नेशनल न्यूज

कसौली पुलिस की कार्रवाई: स्कूटी सवार दो चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2 ग्राम हेरोइन व नकदी बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Case FIR No. 02/2026 dated 05-01-2026 U/S 21,29 NDPS Act PS Kasauli.

दिनांक 05-01-2026 को पुलिस थाना कसौली की टीम थाना क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि धीरज व कुनाल नामक दो युवक एक स्कूटी पर गडखल से ब्रुरारी की ओर जा रहे हैं, जिनके पास भारी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन है तथा वे गडखल व कसौली क्षेत्र में युवाओं को चिट्टा/हेरोइन बेचने की फिराक में हैं। *इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को स्कूटी सहित काबू किया गया। पूछताछ पर उनकी पहचान धीरज कुमार पुत्र श्री बाल किशन, निवासी गाँव कवाली खडोग, डाकखाना कंडा, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 26 वर्ष, तथा कुनाल पुत्र श्री सूर्यपाल, निवासी गाँव सिहारडी चमारा, डाकखाना धर्मपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई । दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा ₹2350/- नकद बरामद किए गए, जिस पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना कसौली में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया । अन्वेषण के दौरान आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पाया गया कि आरोपी धीरज कुमार के विरुद्ध चिट्टा तस्करी से संबंधित 04 मामले पूर्व में दर्ज हैं, जिनमें से 03 मामले पुलिस थाना धर्मपुर तथा 01 मामला पुलिस थाना कसौली में पंजीकृत है जिनमे कुल 24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था । दूसरे आरोपी कुनाल के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल करने पर इसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में चिट्टा तस्करी का एक मामला दर्ज है जिसमे उसके कब्जा से 4.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था । मामले में जांच जारी है।*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930