परवाणू पुलिस को बड़ी सफलता: 11 वर्षों से फरार आरोपी सतीश कुमार उर्फ प्रताप सिंह पठानकोट से गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दिनांक 30-12-2025 को पुलिस थाना परवाणू में गठित पी.ओ. सैल की टीम द्वारा भगोड़े अपराधियों की तलाश के दौरान एक भगोड़े आरोपी *सतीश कुमार उर्फ प्रताप सिंह, पुत्र श्री देव राज, निवासी गाँव धारबर्था, डाकखाना स्वारघाट, तहसील नैनादेवी, जिला बिलासपुर, हि.प्र., उम्र 34 वर्ष* को पठानकोट (पंजाब) क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 141/2025, दिनांक 30-12-2025, धारा 209, 269 BNS के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 04-02-2014 को कसौली निवासी श्री वीरेंद्र सिंह ने पुलिस थाना परवाणू में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उन्होंने अपनी गाड़ी कैंटर यूनियन परवाणू में लगा रखी थी, जिस पर उन्होंने स्वारघाट निवासी सतीश कुमार को चालक के रूप में नियुक्त किया था। दिनांक 08-01-2014 को चालक परवाणू से सामान लोड कर गोरखपुर गया, परंतु सामान उतारने के उपरांत न तो वह वापस आया और न ही उसका फोन उठाया। इससे शिकायतकर्ता को संदेह हुआ कि चालक ने माल बेच दिया है अथवा उसके साथ कोई अनहोनी दुर्घटना हो गई है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 12/2014, दिनांक 04-02-2014, धारा 406 IPC के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। अभियोग के अन्वेषण के दौरान पाया गया कि आरोपी सतीश कुमार ने दिनांक 08-01-2014 को इंटरप्राइजेज फैक्ट्री, कामली से 105 बॉक्स गैस चूल्हों का लोड लेकर गोरखपुर पहुँचाया, जहाँ उसने माल उतारने के पश्चात संबंधित फर्म से किराया प्राप्त किया। इसके उपरांत आरोपी ने अपने मालिक की अनुमति के बिना विभिन्न फर्मो के लिए सामान ढुलाई की और उनसे कुल ₹45,450/- किराया वसूल किया, जिसे अपने मालिक को न देकर गबन कर लिया। इसके पश्चात आरोपी शिकायतकर्ता की गाड़ी को फिरोजाबाद में छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान आरोपी सतीश कुमार उर्फ प्रताप सिंह को पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। बाद में आरोपी माननीय न्यायालय से जमानत मुचलका पर रिहा हो गया। ट्रायल/विचारण के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को बार-बार पेश होने के आदेश दिए गए, परंतु इसके बावजूद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया। उक्त भगोड़े आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस थाना परवाणू की टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जाते रहे, किंतु आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदलता रहा। अंततः उसे दिनांक 30-12-2025 को पठानकोट (पंजाब) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 31-12-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





