नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चिन्मय विद्यालय नौणी में वेदोत्सव का भव्य आयोजन – भारतीय नेशनल न्यूज

चिन्मय विद्यालय नौणी में वेदोत्सव का भव्य आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

चिन्मय विद्यालय नौणी में वेदोत्सव का भव्य आयोजन

नौणी। परमपूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद महाराज जी के आदर्शों पर आधारित आधुनिक शिक्षा के साथ वैदिक मूल्यों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने वाले चिन्मय विद्यालय, नौणी में वेदों और उपनिषदों के महत्व को दर्शाता वार्षिक उत्सव ‘वेदोत्सव’ अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सेवाएं दे रहे श्री धनीराम शांडिल्य के सुपुत्र कर्नल संजय शांडिल्य रहे। उनके साथ धर्मपत्नी पूनम शांडिल्य एवं पुत्री स्मृति शांडिल्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक डॉ. सुनील डांड, विवेक शर्मा, विनय भगनाल, भूतपूर्व ग्राम प्रधान नौणी बलदेव ठाकुर तथा ईशान शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के वाचिक एवं आंगिक स्वागत के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बीनू सूद ने अपने संबोधन में विद्यालय की वार्षिक शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं खेलकूद उपलब्धियों को श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विविध एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि कर्नल संजय शांडिल्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसे जीवन में अपनाने का आग्रह किया तथा पाठ्यक्रम में भारतीय संस्कृति के समावेश पर बल दिया। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के युवाओं से बढ़ते नशे से दूर रहने का विशेष आह्वान किया और विद्यालय में एनसीसी बटालियन की उपलब्धता पर गर्व व्यक्त किया।

इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र प्रांजल, अर्शिया एवं राज नंदिनी को विशेष रूप से सम्मानित कर पदक प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरस्कार ऑर्केस्ट्रा, सर्वश्रेष्ठ अभिनयकर्ता अर्शिया चौहान, सर्वश्रेष्ठ हाउस रमन हाउस तथा सर्वश्रेष्ठ अध्यापक का पुरस्कार विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं एएनओ नीरज राठौर को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930