नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अर्की में जियो टावर से चोरी का खुलासा: उत्तर प्रदेश का आरोपी गिरफ्तार, तीन बैटरियाँ बरामद व वाहन जब्त – भारतीय नेशनल न्यूज

अर्की में जियो टावर से चोरी का खुलासा: उत्तर प्रदेश का आरोपी गिरफ्तार, तीन बैटरियाँ बरामद व वाहन जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 88/25 DT. 10.12.2025 U/S 303(2) PS ARKI DISTT SOLAN

HP.

दिनांक 10-12-2025 को मैनेजर एरियल टैलीकॉम सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, शिमला श्री बाबू सिंह देशवाल ने पुलिस थाना अर्की में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी कंपनी, रिलायंस जियो टावर कंपनी की वेंडर है तथा हिमाचल प्रदेश में स्थापित RJIL के टावर एवं फाइबर केबल नेटवर्क का संचालन, मेंटेनेंस एवं रख-रखाव का कार्य पूरे प्रदेश में कर रही है। दिनांक 08-10-2025 को उन्हें उनके SME श्री आकाश का फोन आया कि ग्राम बामी की बैंसिक, तहसील अर्की में स्थित साइट से तीन बैटरियाँ (100AH) तथा दो रेक्टिफायर चोरी हो गए हैं, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। चोरी हुई बैटरियों व रेक्टिफायर की अनुमानित कीमत लगभग ₹90,000/- है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया । इस संबंध में पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था । *इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा चोरी हुई संपत्ति एवं आरोपियों की तलाश तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार जारी थी जो तलाश एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस थाना अर्की की टीम ने दिनांक 26-12-2025 को मामले में संलिप्त आरोपी आनंद कुमार, पुत्र श्री ईशाम सिंह, निवासी जागृति विहार, तहसील व जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) उम्र 45 वर्ष को जागृति विहार, मेरठ से गिरफ्तार किया । आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई तीन बैटरियाँ बरामद की गईं। मामले में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। आरोपी को दिनांक 26-12-2025 को माननीय न्यायालय में पेश कर 04 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया है, जिसके दौरान उससे गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में जांच जारी है ।*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930