नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचपीएसईबीएल -11 ने जीता एंटी चिट्टा क्रिकेट लीग का किताब – भारतीय नेशनल न्यूज

एचपीएसईबीएल -11 ने जीता एंटी चिट्टा क्रिकेट लीग का किताब

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एचपीएसईबीएल -11 ने जीता एंटी चिट्टा क्रिकेट लीग का किताब

रवि मैन ऑफ द मैच व प्रीतम रहे मैन ऑफ द सीरीज

 

द डिजिटल मीडिया क्लब सोलन द्वारा आयोजित एंटी चिट्टा क्रिकेट लीग का फाइनल खिताब एचपीएसईबीएल-11 की टीम के नाम रहा। जबकि इस मुकाबले की रनर अप टीम एमसी – 11 सोलन की टीम रही। एमसी- 11 सोलन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एमसी- 11 ने शुरू में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 12 ओवर में 100 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। देशराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 रन व खेमराज ने 35 तथा सागर ने 20 रन का योगदान दिया। लेकिन इसके बाद एमसी -11 का कोई भी खिलाड़ी पिच पर नहीं टिक पाया व पूरी टीम 15 ओवर में ही सिमट गई। एमसी -11 की तरफ से 104 रनों का टारगेट दिया गया।

 

एचपीएसईबीएल-11 सोलन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मंत्र 8 ओवरों में एक विकेट खोकर फाइनल किताब पर कब्जा कर लिया। एचपीएसईबीएल की तरफ से रवि ने शानदार बोलिंग करते हुए पांच विकेट झटकी, जबकि प्रीतम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 34 रन और राहुल ने 64 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई प्रतियोगिता का मैन ऑफ द सीरीज का किताब प्रीतम को दिया गया जबकि मैन ऑफ द मैच रवि रहे।

 

कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने सभी विजेताओं को ट्राफी व पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया क्लब सोलन द्वारा शानदार पहल की गई है हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी चिट्टे के खिलाफ अभियान चलाया गया है और इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए डिजिटल मीडिया क्लब भी इस क्रिकेट लीग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खेल भावना तो उत्पन्न होती ही है साथ में फिटनेस भी रहती है। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन के अध्यक्ष टीकम पंवर ने कहा कि सरकारी विभागों के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कर्मचारी न केवल अपने काम में अग्रणी है बल्कि क्रिकेट जैसे खेल में भी निपुण है उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी और डिजिटल मीडिया के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर कसौली के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय कुअंर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर द डिजिटल मीडिया क्लब के मुख्य संरक्षक कृष्ण स्वरूप ,अध्यक्ष भपेंद्र ठाकुर, महासचिव तिलक राज ,उप प्रधान रोहित गोयल ,नरेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष ललित वर्मा, खेल समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ,सदस्य कमलेश ठाकुर, संजय राणा, खुशबू कौंडल, सचिव हेमंत शर्मा ,कमलजीत और जितेंद्र अजय कुमार, भावना ठाकुर व शिवानी साहनी विशेष रूप से मौजूद रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930