नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रेटा सवार दो युवक 4.67 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रेटा सवार दो युवक 4.67 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 0256/2025 DT. 18.12.2025 U/S 21,29 ND&PS Act P.S. SADAR SOLAN.

दिनांक 18-12-2025 को जब जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम सोलन शहर में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम हेतु दोहरी दीवार राबोण आदि में मौजूद थी, तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक गाड़ी क्रेटा, जो बड़ोग से होते हुए शिमला जा रही है, जिसमें चेतन कयौरा व अंकुश श्याम नामक दो युवक सवार हैं। उक्त दोनों युवक काफी समय से चिट्टा/हेरोइन बेचने का धंधा कर रहे हैं तथा भारी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई करने के लिए ले जा रहे हैं। *इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोहरी दीवार के पास नाकाबंदी की गई तथा उक्त गाड़ी को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान गाड़ी में सवार दोनों युवकों चेतन कयौरा, पुत्र श्री देवेंद्र कयौरा, निवासी गाँव दोची लम्बीधार, डाकखाना कुफरी, तहसील ठियोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 24 वर्ष व अंकुश श्याम, पुत्र श्री राजकुमार श्याम, निवासी गाँव शिलारू, तहसील ठियोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 23 वर्ष के कब्जे से 4.67 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना सदर, सोलन में पंजीकृत किया गया। अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त क्रेटा गाड़ी को जब्त करके पुलिस कब्जे में लिया गया। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में जांच जारी है।* *

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930