नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जागरूक कार्यक्रम आयोजित   – भारतीय नेशनल न्यूज

जागरूक कार्यक्रम आयोजित  

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 06.12.2025

 

जागरूक कार्यक्रम आयोजित

प्रदेश उद्योग विभाग के सोलन ज़िला के परवाणू स्थित एकल खिड़की स्वीकृति एजेंसी की सदस्य सचिव राकेश बाला ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को अपनी उत्पादकता बढ़ाने के लिए स्मार्ट टूल, डिजिटल कार्य प्रणाली व अत्याधुनिक रूपरेखा व परीक्षण का प्रयोग सुनिश्चित बनाना चाहिए।

राकेश बाला आज ‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के प्रदर्शन को बढ़ावा देने और गति लाना’ (आर.ए.एम.पी.) विषय पर परवाणू में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी।

सदस्य सचिव ने कहा कि सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्योगों को भविष्य की डिजिटल चुनौतियों से निपटने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने उद्योगों द्वारा इंडस्ट्री 4.0 तकनीक अपनाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

राकेश बाला ने उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों से आग्रह कि सरकार द्वारा उद्योगों के लिए प्रायोजित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं ताकि सतत् वृद्धि के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सके।

केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के विशेषज्ञों ने इस अवसर पर कृत्रिम मेधा (ए.आई.), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आई.ओ.टी.), मशीन लर्निंग (एम.एल.), स्मार्ट उत्पादन, क्लाउड कम्प्यूटिंग, एंटरप्राईंज़ रिर्सोस प्लानिंग (ई.आर.पी.), उपभोक्ता संबंध प्रबंधन (सी.आर.एम.) सहित अन्य संबद्ध विषयों पर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के प्रतिनिधियों को इंडस्ट्री 4.0 से उत्पादकता, परिचालन सुरक्षा, लागत दक्षता व प्रक्रिया स्वचालन के विषय पर व्यवहारिक उदाहरण देकर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

जागरूकता कार्यक्रम में परवाणू स्थित पैकेजिंग व प्लास्टिक, फैबरीकेशन व मेटल, स्टील प्रोसेसिंग, स्क्रेप मेटर रीसाईकलिंग उद्योगों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

जागरूकता कार्यक्रम में रिर्वस इंजीनियरिंग, 3डी प्रिटिंग तथा स्मार्ट मैनुफेचरिंग सोल्यूशन के माध्यम से पैकेजिंग, प्लास्टिक, फैबरीकेशन, स्टील तथा स्क्रेप रीसाईकलिंग की गति बढ़ाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागियों को आर.ए.एम.पी. कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाओं तथा प्रयासों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों से आग्रह किया गया कि स्मार्ट तथा डिजिटल उत्पादन अभ्यास अपनाकर हिमाचल में सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्योगों को और बेहतर बनाएं।

इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु तथा उद्योग जगत के प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी शंकाएं प्रस्तुत की जिनका समुचित निवारण किया गया।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930