नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोहाली से गिरफ्तार हुआ 2018 से फरार दुर्घटना व मारपीट का आरोपी चरणजीत सिंह – भारतीय नेशनल न्यूज

मोहाली से गिरफ्तार हुआ 2018 से फरार दुर्घटना व मारपीट का आरोपी चरणजीत सिंह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

‎दिनाक 21-07-2025 को पुलिस थाना धर्मपुर द्वारा भगौड़े अपराधी को पकड़ने लिये गठित पी०ओ० सैल की टीम द्वारा तलाश के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुये एक भगौड़े अपराधी *चरणजीत सिंह पुत्र श्री मजीत सिंह निवासी बल्टाना मोहाली पंजाब उम्र वर्ष को मोहाली से गिरफतार किया गया* जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग सख्या 130/2025 दिनाक 21-07-2025 धारा 209,269 बी०एन०एस०, 2023 के तहत दर्ज किया गया। *इस मामले के आगामी अन्वेषण में पाया गया कि दिनाक 04-04-2018 को जब यह आरोपी अपने मोटर साईकिल पर अपने साथी के साथ कुमारहटटी से चण्डीगढ़ की तरफ जा रहा था धर्मपुर के समीप उसने अपनी मोटर साईकिल को तेज रफतारी व लापरवाही से चलाकर चण्डीगढ़ की तरफ से आ रही एक टैक्सी गाडी से टक्करा दी जिससे मोटर साईकिल पर बैठे युवकों को काफी चोटे आई I इसी दौरान उक्त आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथियों जो भी मोटर साईकिल पर थे वहा पहुंचे जिन्होंने टैक्सी चालक/शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की तथा शिकायतकर्ता की गाड़ी को नुक्सान पहुंचाया था जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग सख्या 43/2018 दिनाक 04-04-2018 धारा 279,337,341,427,34. भा०द०स० के तहत दर्ज किया गया था। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त आरोपियो विरूद्र आरोपपत्र तैयार करके माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। ट्रायल के दौरान आरोपी चरणजीत सिंह को माननीय न्यायालय द्वारा बार-2 कोट में पेश होने के लिये नोटिस जारी किये जा रहे थे परन्तु वह फिर भी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था जिस पर उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा उक्त मामले में भगौडा अपराधी घोषित किया गया था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी परन्तु वह अपनी गिरफतारी से बचने के लिये बार-2 अपने ठिकाने बदल रहा था। गिरफतार आरोपी को आज दिनाक 22-07-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में जाच जारी है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930