नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल में मानसून की विदाई के संकेत, 22 सितंबर से मौसम साफ – भारतीय नेशनल न्यूज

हिमाचल में मानसून की विदाई के संकेत, 22 सितंबर से मौसम साफ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल प्रदेश में मानसून का दौर अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 25 सितंबर के बीच प्रदेशभर में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इसी अवधि में राज्य से मानसून की औपचारिक विदाई भी हो सकती है।

इस मानसून सीजन में हिमाचल में अब तक सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। प्रदेश में औसतन 631 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य वर्षा का आंकड़ा 701 मिलीमीटर है।

पिछले दो दिनों से राज्य में बारिश नहीं हुई है और शनिवार को भी अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के मुताबिक 20 और 21 सितंबर को ऊंचाई वाले इलाकों को छोड़कर ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश में मानसून की सक्रियता अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है, लेकिन इसकी तीव्रता काफी कम हो गई है। हिमाचल से मानसून की सामान्य विदाई लगभग 25 सितंबर के आसपास होती है। इस वर्ष मानसून ने जून के अंतिम दिनों में प्रदेश में दस्तक दी थी।

सात जिलों में सामान्य से कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर, किन्नौर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में मानसून के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा हुई। इसके विपरीत चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहुल-स्पीति, मंडी, सोलन और ऊना में बारिश सामान्य से कम रही।

शिमला में सामान्य की तुलना में करीब 15 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई, जो प्रदेश के जिलों में सबसे अधिक है। वहीं लाहुल-स्पीति में सामान्य से 63 प्रतिशत कम बारिश हुई।

सितंबर महीने में अब तक प्रदेश में सामान्य से लगभग 7 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। हालांकि कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन में सितंबर के दौरान सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30