नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हरोली में बना 111 फीट ऊंचा जल टैंक – भारतीय नेशनल न्यूज

हरोली में बना 111 फीट ऊंचा जल टैंक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अमराली में खड़ा 111 फीट ऊंचा जल टैंक, 11 गांवों की प्यास बुझाने में होगा मददगार

हरोली उपमंडल के अमराली में सड़क किनारे बनाया गया विशाल जल भंडारण टैंक स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लगभग 34 मीटर यानी 111 फीट 6 इंच ऊंचे इस ढांचे को इसकी असाधारण ऊंचाई के चलते स्थानीय लोग ‘बीत का बुर्ज खलीफा’ कह रहे हैं।

करीब 12.59 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस टैंक में 25 लाख लीटर पानी संग्रहित किया जा सकेगा। परियोजना से बीत क्षेत्र के 11 गांवों की लगभग 27,215 की आबादी को पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलने की उम्मीद है।

टैंक की संरचना में करीब 25 मीटर यानी 82 फीट की स्टेजिंग तथा लगभग 9 मीटर यानी 29 फीट 6 इंच ऊंचा कंटेनर शामिल है। ऊंचाई पर पानी जमा होने के कारण जरूरत के मुताबिक विभिन्न गांवों तक पानी पहुंचाना संभव होगा।

जल शक्ति विभाग, हरोली के अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा के अनुसार, ट्यूबवेल से प्राप्त पानी को इस टैंक में एकत्र किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र की मांग के अनुसार अलग-अलग गांवों में इसकी आपूर्ति की जाएगी।

ग्राम पंचायत छेत्रां के पूर्व प्रधान विकास राणा ने इसे क्षेत्र का ‘बुर्ज खलीफा’ बताते हुए कहा कि पेयजल सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय लोगों को फायदा हुआ है। विशाल आकार के कारण यह टैंक अब इलाके में एक अलग पहचान बना रहा है।

हरोली क्षेत्र में जल भंडारण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पहले भी कई परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। पोलियां में 50 लाख लीटर और दुलैहड़ में 25 लाख लीटर क्षमता वाले जल टैंक बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में विभिन्न क्षमताओं के लगभग 75 जल भंडारण टैंक तैयार किए जा चुके हैं।

बीत क्षेत्र में पेयजल के साथ-साथ सिंचाई की जरूरत भी लंबे समय से महत्वपूर्ण रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्षों में ट्यूबवेल, पाइपलाइन और जल भंडारण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के जल ढांचे को मजबूत करने का काम किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930