विक्रमादित्य सिंह के विदेश दौरे के दौरान दो मंत्रियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के राज्य से बाहर रहने के दौरान सरकार ने उनके विभागों का अस्थायी प्रभार दो अन्य मंत्रियों को सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार विक्रमादित्य सिंह 20 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक राज्य से बाहर रहेंगे। इस अवधि में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री शहरी विकास विभाग का कामकाज संभालेंगे। दोनों मंत्री विक्रमादित्य सिंह की वापसी तक इन विभागों से जुड़े कार्यों का संचालन करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित प्रशासनिक सचिवों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक विक्रमादित्य सिंह शहरी विकास विभाग से संबंधित एक विदेश यात्रा के सिलसिले में ब्राज़ील गए हैं। उनके साथ शिमला शहरी क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा, शहरी विकास विभाग के पूर्व प्रधान सचिव देवेश कुमार, आईएएस अधिकारी सौरभ जस्सल और विभाग के निदेशक सहित अन्य अधिकारी भी यात्रा पर हैं।
इसी बीच मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत और ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोड नाजिम चीन दौरे पर गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर को सौंपा गया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





