नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा आपदा में सेवा के पथ पर अग्रसर , नेता फील्ड में और कार्यकर्ता सामग्री निर्माण में    – भारतीय नेशनल न्यूज

भाजपा आपदा में सेवा के पथ पर अग्रसर , नेता फील्ड में और कार्यकर्ता सामग्री निर्माण में   

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपा आपदा में सेवा के पथ पर अग्रसर , नेता फील्ड में और कार्यकर्ता सामग्री निर्माण में

भाजपा आपदा में सेवा के पथ पर अग्रसर, जब से आपदा आई है तब से भाजपा सेवा कार्य में जुट गई है। पहले दिन से ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंडी जिला का लगातार प्रवास कर रहे हैं जहां-जहां भारी बारिश के कारण नुकसान हुआ वहां नेता प्रतिपक्ष ने स्वयं जाकर जनता का हाल-चाल जाना।

वही भाजपा एक रैपिड एक्शन फोर्स की तरह धरातल पर उतरी, इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिमाचल प्रवास पर रहे जहां उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के साथ हिमाचल में आई त्रासदी के बारे में व्यापक चर्चा की।

भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने योजना व तरीके से 5000 से अधिक राशन सामग्री किट बनाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्षों की बैठक में चर्चा उसके उपरांत 171 मंडल अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाते हुए प्रदेश पदाधिकारीयो को दिशा निर्देश देते हुए यह संकल्प आगे बढ़ा और मात्र 48 घंटे में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 2000 से अधिक राशन सामग्री किट बनाई भी और मंडी जिला के सराज घाटी के थुनाग, गोहर, जंजैहली सहित अन्य इलाकों में राशन सामग्री किट को पहुंचा भी गया। प्रतीक जिला ने 100 किट निर्माण का संकल्प लिया था पर समाज में इस त्रासदी को लेकर चिंता रही और समाज के योगदान से एक-एक शीला ने 300 राशन सामग्री किट का निर्माण किया और टेंपो ट्रैवलर कर उनको ठिकानों तक पहुंचा। भारतीय जनता पार्टी ने महामारी से लेकर त्रासदी तक हमेशा एक आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की तरह काम किया है।

भारतीय जनता पार्टी एक बूथ स्तर का संगठन है, जहां वह 8009 बूथों पर हिमाचल प्रदेश में कार्य करते हैं एक बूथ पर 21 कार्यकर्ताओं की टोली है और अगर एक बूथ पर 21 लोग भी एक किट का निर्माण करते हैं तो कीट की संख्या 168189 की हो सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी सभी क्षतिग्रस्त क्षेत्र का दौर शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पहुंचे बगस्याड़ जिला मंडी किया राहत सामग्री का वितरण, क्षेत्र के शरण गांव में भयंकर त्रासदी के कारण हुए जानमाल व नुकसान का जायजा लिया व पीड़ित परिवारों के सदस्यों से उनका दुःख सांझा किया।वहीं भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन शिमला में बैठ हिमाचल प्रदेश की पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उनकी टोली लगातार कॉल सेंटर के माध्यम से एक-एक सेक्टर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

भाजपा आपदा एवं त्रासदी में हमेशा सेवा करने का कार्य करती है, सेवा से सिद्धि तक का संकल्प भी प्रधानमंत्री कई बार राष्ट्रीय स्तर पर ले चुके हैं और हिमाचल प्रदेश में भी सेवा से सिद्धि के संकल्प को भाजपा का पूरा संगठन सिद्ध करने में लगा है।

हमीरपुर में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मंडी भेजी जाने वाली राहत सामग्री वहां को अगले दो दिन के भीतर हरी झंडी दिखाएंगे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगभग 12 जुलाई को हिमाचल प्रवास को रहने वाले हैं। आज से सांसद कंगना रनौत भी क्षेत्र प्रवास पर निकल चुकी है, सभी नेता जेपी नड्डा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पीएम नरेंद्र मोदी एवं मंत्री अमित शाह को पल पल की जानकारी दे रहे है।

गौर तलब अमित शाह ने हिमाचलनमे सेना और हेलीकॉप्टर भी नड्डा के आग्रह पर भेजे है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031