हम हाइड्रोजन बम की धमकियों से नहीं डरते: सुरेश कश्यप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शिमला: भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुरेश कश्यप ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ भारत को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया है, बल्कि देश की सुरक्षा को भी सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकी हमलों का सख्ती से जवाब दिया है।
सांसद कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में तीन बड़े आतंकी हमलों का करारा जवाब दिया गया—उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा के जवाब में एयर स्ट्राइक, और हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कार्रवाई की गई।
उन्होंने जानकारी दी कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने असाधारण साहस का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के भीतर 100 किलोमीटर अंदर घुसकर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के नौ ठिकानों को तबाह किया। यह स्वतंत्रता के बाद पहली बार हुआ है जब भारत ने इतनी गहराई तक जाकर कार्रवाई की है।
कश्यप ने कहा कि भारत के जवाबी हमले से पाकिस्तान घबराया हुआ है, और पूरी दुनिया भारत की सैन्य ताकत को देख रही है। पाकिस्तान कोई भी मिसाइल या ड्रोन भारत की सीमा तक नहीं पहुँचा सका। इसके अलावा ऑपरेशन में पाकिस्तान के 100 से ज्यादा खतरनाक आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया। साथ ही नूरखान और सरगोधा सहित 11 पाकिस्तानी एयरबेसों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया।
उन्होंने दो टूक कहा, “भारत अब किसी की धमकियों से डरने वाला नहीं है, चाहे वो हाइड्रोजन बम की ही क्यों न हो। हमारा जवाब दुगुने जोश और ताकत से मिलेगा।”
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





