नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “सपरुन में किराए पर रहने वाले व्यक्ति की आत्महत्या: सुसाइड नोट व अन्य साक्ष्य की जांच जारी” – भारतीय नेशनल न्यूज

“सपरुन में किराए पर रहने वाले व्यक्ति की आत्महत्या: सुसाइड नोट व अन्य साक्ष्य की जांच जारी”

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
  • दिनांक 16.01.2025 को पुलिस चौकी सपरुन में दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि राजकीय माध्यमिक पाठशाला सपरुन के समीप स्थित मकान में रमेश नाम का एक ब्यक्ति किराये पर रहता है, जिसका काफी समय से दरवाजा खटखटाया जा रहा है, परन्तु वह अपने कमरे का दरवाजा न खोल रहा है । इस सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन / पुलिस चौकी सपरून की एक टीम मौका पर पंहुची । मौका (नजदीक राजकीय माध्यमिक पाठशाला सपरुन) पर मकान मालिक, ग्राम पंचायत सपरुन की प्रधान तथा अन्य स्थानीय निवासी हाजिर मिले । पुछताछ पर मकान मालिक ने बतलाया कि इन्होनें *श्री रमेश पुत्र श्री कली राम निवासी गांव व ड़ा0 झमटान त0 जुब्बल जिला शिमला हि0प्र0 उम्र 37 साल* को किराये पर अपने मकान में कमरा दिया था। आज काफी समय से इन्होने रमेश के कमरा का दरवाजा खटखटाया परन्तु उसने दरवाजा न खोला । पुलिस टीम द्वारा भी रमेश के कमरे के दरवाजे को खटखटाया गया परन्तु कमरे से कोई भी हलचल / प्रत्युत्तर प्राप्त न हुआ । जिसके उपरान्त दरवाजे में लगी कुण्ड़ी को तोड़कर दरवाजा को खोला गया । कमरे के अन्दर लगे डबल बेड पर पानी की बोतल, एक देसी शराब की खाली बोतल तथा एक थाली में मीट व चावल पाये गये । बेड के साथ ही कमरे के अन्दर पिल्लर से बंधी रस्सी में रमेश उपरोक्त की नाश लटकी हुई पाई । मृतक द्वारा लगाई गई रस्सी को ऊपर से काट कर मृतक की नाश को उतारा गया तथा पुलिस टीम द्वारा *गवाहों की मौजुदगी में मृतक की नाश का बारीकी से निरीक्षण किया गया, जो शरीर पर चोट / संघर्ष के कोई निशान न पाये तथा मृतक के कमरा की तलाशी भी ली गई । तलाशी के दौरान कमरे में टेबल पर एक डायरी मिली, जिस पर मृतक का नाम लिखा था । चैक करने पर डायरी उपरोक्त के पेज पर मृतक द्वारा लिखा एक सुसाईड नोट पाया गया जिसमें मृतक ने अपनी मृत्यु के बारे में कोई भी विवादास्पद / सन्दिग्ध बात न लिखी है तथा स्वेच्छा से आत्महत्या करना लिखा है* । सुसाईड़ नोट व मृतक की नाश को फर्द द्वारा कब्जा पुलिस मे लिया गया है । मृतक के पिता व अन्य परिजन भी मौका पर आये जिन सभी के ब्यान लेखबद्ध किये गये हैं । *मृतक रमेश की मृत्यु के सन्दर्भ में किसी ने कोई शक शुबाह जाहिर न किया है* । मृतक की नाश का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। यद्यपि अभी तक की तस्दीक से मामला मृतक रमेश द्वारा स्वेच्छा से आत्महत्या करने का पाया जा रहा है तथा इस सन्दर्भ में कार्यवाही अधीन धारा 194 BNSS अमल मे लाई जा रही है, फिर भी मृतक द्वारा लिखित सुसाईड नोट व अन्य साक्षयों को परीक्षण हेतू SFSL जुन्गा भेजा जा रहा है तथा मामले की जांच गहनतापूर्वक की जा रही है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930