नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 70+ वरिष्ठ नागरिक बनवाएं आयुष्मान कार्ड – भारतीय नेशनल न्यूज

70+ वरिष्ठ नागरिक बनवाएं आयुष्मान कार्ड

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 30 सितंबर 2026

70 वर्ष या अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने आयुष्मान वय वंदना योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित आयु सीमा 70 वर्ष है। यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के पति या पत्नी की आयु भी 70 वर्ष या उससे अधिक है, तभी उन्हें इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जा सकता है। 70 वर्ष से कम आयु के पति या पत्नी को योजना में शामिल करने का प्रावधान नहीं है।

डॉ. अजय पाठक ने बताया कि कुछ लोक मित्र केन्द्रों के माध्यम से लाभार्थियों को यह जानकारी दी जा रही है कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनने के बाद उनके जीवनसाथी को अतिरिक्त सदस्य के रूप में योजना में जोड़ा जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जानकारी सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार प्रत्येक लाभार्थी की आयु 70 वर्ष या उससे अधिक होना आवश्यक है। केवल इस आधार पर कि पति या पत्नी में से एक व्यक्ति 70 वर्ष से अधिक आयु का है, दूसरे जीवनसाथी को योजना में शामिल नहीं किया जा सकता।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पात्र वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें और योजना की निर्धारित पात्रता के अनुसार अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान वय वंदना योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031