नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल में दो दिन बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट – भारतीय नेशनल न्यूज

हिमाचल में दो दिन बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल में बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार; दो दिन अलर्ट

12 और 13 नवंबर को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 और 13 नवंबर के लिए प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन दो दिनों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। वहीं, 13 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी के साथ शिमला जिले में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

14 नवंबर तक खराब रह सकता है मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 नवंबर तक प्रदेश के मध्यवर्ती और ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का असर बना रह सकता है। इस दौरान ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद लोगों को राहत मिल सकती है। 15, 16 और 17 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

शिमला की रातें सोलन और बिलासपुर से ज्यादा गर्म

मौसम में बदलाव के बीच प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी अंतर देखने को मिल रहा है। हैरानी की बात यह है कि राजधानी शिमला में इन दिनों रात का तापमान सोलन और बिलासपुर के मुकाबले अधिक दर्ज किया गया है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, शिमला में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सोलन में पारा 7.0 डिग्री और बिलासपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस तरह शिमला का न्यूनतम तापमान सोलन से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आमतौर पर ठंडे मौसम के लिए पहचाने जाने वाले शिमला में रात के तापमान का यह अंतर मौसम की बदलती परिस्थितियों को दर्शाता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30